105 साल की भागीरथी अम्मा कौन हैं, जिनका पीएम मोदी ने दिया उदाहरण ?

नई दिल्ली- प्रधानमंत्री ने रविवार को रेडियो पर प्रसारित अपने मन की बात कार्यक्रम में केरल की 105 साल की भागीरथी अम्मा का जिक्र किया, जिन्होंने उम्र के अंतिम पड़ाव अपनी पढ़ाई पूरी की। पीएम मोदी ने कोल्लम की रहने वाली अम्मा का जिक्र कर लोगों से कहा कि वह उनके जीवन से प्रेरणा ले सकते हैं और कभी भी अपने अंदर के विद्यार्थी को नहीं मरने दें।

Who is 105-year-old Bageerathi Amma, whom PM Modi gave an example?

मन की बात के 62 वें एपिसोड में पीएम मोदी ने कहा कि "अगर हम जीवन में प्रगति करना चाहते हैं, विकास करना चाहते हैं, कुछ कर गुजरना चाहते हैं, तो पहली शर्त यही होती है, कि हमारे भीतर का विद्यार्थी, कभी मरना नहीं चाहिए। हमारी 105 वर्ष की भागीरथी अम्मा, हमें यही प्रेरणा देती हैं।"

Recommended Video

    Mann Ki Baat में PM Narendra Modi ने Bihar के Purnia का किया जिक्र, जानिए क्या बोले? |वनइंडिया हिंदी

    उसे बाद पीएम मोदी ने उनके बारे में विस्तार से जानकारी दी। पीएम मोदी ने कहा कि, "भागीरथी अम्मा केरल के कोल्लम में रहती हैं। बहुत बचपन में ही उन्होंने अपनी मां को खो दिया। छोटी उम्र में शादी के बाद पति को भी खो दिया। लेकिन, भागीरथी अम्मा ने अपना हौसला नहीं खोया, अपना जज्बा नहीं खोया। दस साल से कम उम्र में उन्हें अपना स्कूल छोड़ना पड़ा था। 105 साल की उम्र में उन्होंने फिर स्कूल शुरू किया। पढ़ाई शुरू की। इतनी उम्र होने के बावजूद भागीरथी अम्मा ने लेवल-4 की परीक्षा दी और बड़ी बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार करने लगीं। उन्होंने परीक्षा में 75 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इतना ही नहीं, गणित में तो शत-प्रतिशत अंक हासिल किए। अम्मा अब और आगे पढ़ना चाहती हैं। आगे की परीक्षाएं देना चाहती हैं। जाहिर है, भागीरथी अम्मा जैसे लोग, इस देश की ताकत हैं। प्रेरणा की एक बहुत बड़ी स्रोत हैं। मैं आज विशेष-रूप से भागीरथी अम्मा को प्रणाम करता हूं।"

    बता दें कि अम्मा ने पिछले 6 तारीख को ही क्लास 4 स्टैंडर्ड के बराबर की एक परीक्षा पास की है, जिसका आयोजन केरल प्रदेश साक्षरता मिशन, कोल्लम ने किया है।

    पिछले नवंबर में आयोजित इस परीक्षा में शामिल होकर भागीरथी ने इतिहास रच दिया था और अब उस परीक्षा में पास करके भी इतिहास बना दिया है। कोल्लम जिले की पाराकुलम की रहने वाली इस बुजुर्ग दादी के 6 बच्चे और 16 नाती-पोते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+