जिसने डोनाल्ड ट्रंप को जितवाया, अब कांग्रेस के लिए बना सकते हैं चुनाव की रणनीति

नई दिल्ली। जिस पॉलिटिकल मैनेजमेंट टीम ने अमेरिकी चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप के लिए कैंपेन चलाया और उन्हें जीत दिलवाई, जल्द ही वह कंपनी भारत में भी काम की शुरुआत कर सकती है। अगर आपको लग रहा है कि ये टीम भारत में मोदी सरकार के लिए काम करेगी तो आपको निराश होना पड़ सकता है। सूत्रों के मुताबिक भारत में यह मैनेजमेंट टीम मोदी सरकार के लिए नहीं, बल्कि कांग्रेस के लिए काम करेगी।

जिसने डोनाल्ड ट्रंप को जितवाया, अब कांग्रेस के लिए बना सकते हैं चुनाव की रणनीति

माना जा रहा है कि 2019 में होने वाले चुनाव के लिए यह टीम कांग्रेस के लिए रणनीति बनाने का काम कर सकती है। सूत्रों की मानें तो कैंब्रिज एनालिटिका कंपनी के फाउंडर अलेक्जेंडर 19, 20, 21 जुलाई को भारत के दौरे पर आ सकते हैं। माना जा रहा है कि तीन दिनों के इस दौरे में वह बिहार के सीएम नीतीश कुमार, प्रियंका गांधी, एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार और एसपी अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिल सकते हैं।

वरिष्ठ जेडीयू नेता केसी त्यागी के बेटे अम्बरीश त्यागी के अनुसार अलेक्जेंडर का आना कंफर्म है और वह अपने 3 दिन के दौरे में कई नेताओं से मिलेंगे। यह भी कहा जा रहा है कि अलेक्जेंडर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से नहीं, बल्कि प्रियंका गांधी से मुलाकात करेंगे। वहीं दूसरी ओर नीतीश कुमार से मिलने के लिए वह खासतौर पर पटना भी जाएंगे। आपको बता दें कि यह कंपनी 'मेक अमेरिका ग्रेट अगेन' कैंपेन से सुर्खियों में आई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+