Priyanka Gandhi के बेटे रेहान ने की गर्लफ्रेंड संग सगाई? 7 साल से कर रहे थे डेट,कौन हैं वाड्रा फैमिली की बहू?
Priyanka Gandhi son Robert Vadra Engaged: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। NEWS 18 की खबर के मुताबिक रेहान ने अपनी गर्लफ्रेंड अवीवा बेग से सगाई कर ली है, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दोनों 7 साल से रिलेशनशिप में हैं, दोनों की फैमिली को भी इस रिश्ते से कोई एतराज नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक अवीवा बेग दिल्ली की निवासी हैं और दोनों के परिवारवालों के भी बीच काफी घनिष्ठा है।
हालांकि वाड्रा या गांधी परिवार की ओर से इस बारे में कोई बयान सामने नहीं आया है लेकिन उन्हें कई बार गांधी परिवार की फैमिली मीटिंग में देखा गया है। वो एक बिजनेस फैमिली से ताल्लुक रखती हैं, उनके पिता का नाम इमरान बेग है और वो भी राबर्ट वाड्रा की तरह बड़े कारोबारी हैं, उनकी माता का नाम नंदिता बेग है और वो जानी-मानी इंटीरियर डिजाइनर हैं।

अवीवा बेग रेहान देखने में काफी ग्लैमरस हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने दिल्ली के प्रतिष्ठित मॉडर्न स्कूल से शिक्षा प्राप्त की है और ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी से मीडिया कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में डिग्री हासिल की है और इन दिनों वो प्रोफेशनल फोटोग्राफर और प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं।
Priyanka Gandhi के बेटे रेहान वाड्रा की उम्र 25 साल
आपको बता दें कि रेहान वाड्रा की उम्र 25 साल है और वो अक्सर रैलियों में अपनी मां प्रियंका गांधी और मामा राहुल गांधी के साथ दिखाई पड़ते हैं। 29 अगस्त, 2000 को जन्मे रेहान की पढ़ाई दिल्ली, देहरादून और लंदन में हुई है। वो पेशे से इंस्टॉलेशन और विज़ुअल आर्टिस्ट हैं। उनके पास कमर्शियल फोटोग्राफी की ट्रेनिंग भी है।
क्या करते हैं Priyanka Gandhi के बेटे Rehan Vadra?
दो साल पहले उन्होंने 'डार्क परसेप्शन' नाम से अपनी प्रदर्शनी आयोजित की थी, जिसकी काफी चर्चा हुई थी। वो क्रिएटिव वर्क में रूचि रखते हैं। रेहान की एक बहन हैं जिनका नाम मिराया वाड्रा है। रेहान वैसे तो अभी सक्रिय राजनीति का हिस्सा नहीं है लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि वो ही गांधी परिवार की विरासत को आगे बढ़ाएंगे। मालूम हो कि वायनाड लोकसभा सीट से एमपी प्रियंका गांधी के बेटे रेहान ने हाल ही में अपना सरनेम 'वाड्रा' हटाकर 'गांधी' रखा है, जो कि चर्चा का विषय बना था।

रॉबर्ट वाड्रा और Priyanka Gandhi ने किया प्रेम विवाह
प्रियंका और रॉबर्ट ने 18 फरवरी 1997 को शादी की थी। दोनों को शादी से दो बच्चे हैं। रॉबर्ट वाड्रा का जन्म 18 अप्रैल 1969 को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में हुआ था। उनके पिता नॉन-रेजिडेंट इंडियन (NRI) थे । रॉबर्ट वाड्रा और प्रियंका गांधी की मुलाकात एक इवेंट में किसी कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। रॉबर्ट वाड्रा रियल एस्टेट और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में सक्रिय हैं। प्रियंका गांधी के पास लगभग ₹12 करोड़ की संपत्ति है तो वहीं रॉबर्ट वाड्रा ₹65 करोड़ की संपत्ति के मालिक है।

रॉबर्ट वाड्रा फिलहाल राजनीति से दूर
हालांकि रॉबर्ट वाड्रा का सीधा राजनीतिक से जुड़ाव नहीं है लेकिन समय-समय पर उनके राजनीति में आने की अटकलें लगती रही हैं। उन्होंने सार्वजनिक रूप से कई बार कहा है कि 'अगर देश सेवा का अवसर मिला तो वह उस पर विचार कर सकते हैं', फिलहाल वह राजनीति से अभी दूर ही हैं।
-
Bengal Chunav: बंगाल में अब चौतरफा मुकाबला! कांग्रेस का 'सोलो दांव'-TMC, BJP, लेफ्ट में किसका फायदा- नुकसान? -
Love Story: धर्म की दीवार तोड़ कनिका शर्मा ने मुस्लिम साकिब सैफी से रचाई शादी, मंगलसूत्र पहनकर पढ़ा निकाह? -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, MLC पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट -
Love Story: सनातन धर्म की तुलना 'मच्छर' से करने वाले उदयानिधि को हुई थी पहली नजर में मोहब्बत, कौन है पत्नी? -
Prakash Raj Caste: 4 बच्चों के पिता प्रकाश राज किस जाति से हैं? पहली पत्नी को क्यों तलाक देकर की दूसरी शादी? -
Pink Elephant: 'चंद लाइक्स के लिए घिनौनी हरकत', कौन है ये फोटोग्राफर जिसने हाथी को रंगा गुलाबी? मचा बवाल -
LPG संकट के बीच केरोसिन सप्लाई फिर शुरू, पेट्रोल पंप पर बिकेगा मिट्टी का तेल, सरकार का जानें पूरा फैसला












Click it and Unblock the Notifications