कौन हैं जम्मू कश्मीर एनकाउंटर में शहीद हुए सेना के अधिकारी

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकियों के साथ एनकाउंटर में सेना की राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट के एक कर्नल, मेजर और जम्मू कश्मीर पुलिस के डिप्टी सुप्रिटेंडेंट शहीद हो गए हैं। कर्नल मनप्रीत सिंह मेजर आशीष धोनचक और डीएसपी हुमायूं मुजमिल भट की एनकाउंटर में मौत हो गई। कर्नल मनप्रीत सिंह 19 राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट के कमांडिंग ऑफिसर थे। हुमांयू भट्ट की बात करें तो उनकी दो महीने की बेटी है। हुमायूं भट केपिता जम्मू कश्मीर पुलिस में सेवानिवृत्त महानिरिक्षक रह चुके हैं।

बता दें कि राष्ट्रीय राइफल्स सेना की आतंक विरोधी फोर्स है जोकि जम्मू कश्मीर में ऑपरेट करती है। सेना के दो अधिकारी और पुलिस अधिकारी के शव को अनंतनाग जंगल से निकाला गया। सेना के चीता हेलीकॉप्टर को शव की तलाश के लिए तैनात किया गया।

colonel manpreet

सूत्रों के अनुसार साझा ऑपरेशन सेना और पुलिस ने बीती रात किया था। सेना को इस बात खुफिया इनपुट मिले थे, जिसके बाद यह साझा ऑपरेशन चलाया गया। लेकिन आतंकियों के साथ मुठभेड़ के दौरान तीन अधिकारी शहीद हो गए।

इस टुकड़ी की अगुवाई कमांडिंग ऑफिसर और डीएसपी कर रहे थे। लेकिन इस दौरान आतंकियों की ओर से भारी गोलीबारी शुरू कर दी गई। इस ऑपरेशन में तीन अधिकारी बुरी तरह से घायल हो गए। इसके बाद और सुरक्षाबलों को बुलाया गया। लेकिन जिस तरह से आतंकी भारी गोलीबारी कर रहे थे उसकी वजह से अधिकारियों के शव को तुरंत बाहर नहीं निकाला जा सका।

करीबी सूत्रों का कहना है कि यह घात लगाकर किया गया हमला है। इसमे तीन-चार प्रशिक्षित आतंकी शामिल थे। इससे पहले मई माह में तीन जवान हवलदार बाबूलाल हरितवाल, एस वाला महिपालसिंह, राइफलमैन वसीम सरवर कुलगाम में शहीद हो गए थे।

बता दें कि पिछले 24 घंटों में यह दूसरा एनकाउंटर है। इससे पहले जम्मू कश्मीर के राजौरी में आतंकियों के साथ सुरक्षाकर्मियों की मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में तीन सुरक्षाकर्मी घायल हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+