व्‍हाइट हाउस ने ट्वीटर पर पीएम मोदी को किया अनफॉलो, राहुल गांधी ने कही ये बात

नई दिल्‍ली। कोरोना वायरस महासंकट के बीच भारत ने हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन दवाई देकर अमेरिका की मदद की थी। इसी मदद के बाद कुछ दिन बाद व्हाइट हाउस ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भारत के 5 ट्विटर हैंडल को फॉलो करना शुरू किया था। इनमें पीएम मोदी, पीएमओ और राष्‍ट्रपति रामनाथ काविंद का ट्विटर हैंडल शामिल था। 19 दिन बाद पता नहीं अमेरिका को अचानक क्‍या हुआ उसने सभी ट्विटर हैंडल को अनफॉलो कर दिया।

Recommended Video

    America का बदला रुख, White House ने PM Narendra Modi को Twitter पर किया Unfollow | वनइंडिया हिंदी
    व्‍हाइट हाउस ने ट्वीटर पर पीएम मोदी को किया अनफॉलो, राहुल गांधी ने कही ये बात

    इस मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का कहना है कि वे इस बात से बेहद निराश हैं कि व्हाइट हाउस के ट्विटर हैंडल ने पीएम मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को अनफॉलो किया है। राहुल ने ट्वीट किया, ' मैं इस बात से निराश हूं कि व्हाइट हाउस ने हमारे राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को अनफॉलो किया है। मैं विदेश मंत्रालय से आग्रह करता हूं कि वे इस बात की ओर ध्यान दें।' गौरतलब है कि व्हाइट हाउस पीएम मोदी को 10 अप्रैल से ट्विटर पर फॉलो कर रहा था। इस तरह पीएम मोदी अकेले ऐसे विश्व के नेता थे जिन्हें व्हाइट हाउस फॉलो करता हो।

    व्हाइट हाउस ने 19 ट्विटर हैंडल को फोलो किया जिसमें सभी गैर अमेरिकी हैंडल भारतीय ही थे। व्हाइट हाउस का पीएम मोदी को फॉलो करना पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच में अच्छे रिश्तों के तौर पर देखा जा रहा था।

    इन ट्विटर अकाउंट को फॉलो करके अनफॉलो किया

    व्हाइट हाउस ने पीएम नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री कार्यालय, राष्ट्रपति भवन, अमेरिका में भारतीय दूतावास, भारत में अमेरिकी दूतावास, भारत में अमेरिका के राजदूत केन जस्टर के ट्विटर अकाउंट को फॉलो करने के बाद अनफॉलो किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+