कैब में महिला अकेली थी, तभी ड्राइवर ने पैंट की जिप खोली और हस्तमैथुन करने लगा

मुंबई। ऊबर टैक्सी में एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। मुंबई के अंधेरी इलाके में टैक्सी में सफर कर रही महिला के सामने ही ड्राइवर ने हस्तमैथुन करना शुरू कर दिया, जिसे देख महिला दंग रह गई। दरअसल महिला कार में अकेली थी, जिस वक्त टैक्सी अंधेरी सीप्ज के पास पहुंची तो सिग्नल के पास ड्राइवर ने अपनी पैंट की चेन खोली और हस्तमैथुन करने लगा। महिला ने जब ड्राइवर की इस हरकत पर आपत्ति जताई तो वह कैब छोड़कर फरार हो गया। जिसके बाद महिला ने कैब ड्राइवर की शिकायत एमआईडीसी पुलिस से की।

uber

महिला ने बताया कि शुक्रवार सुबह उसने ऊबर कैब बुक कराई थी, जो तकरीबन पौने ग्यारह बजे उसे लेने के लिए अंधेर ईस्ट इलाके में पहुंची थी। जब टैक्सी सिग्नल पर पहुंची और यहां रुकी तो ड्राइवर ने अपनी पैंट की चेन खोलकर अश्लील हरकत करनी शुरू कर दी। मैं यह देखते ही तुरंत कैब से बाहर आ गई और मैंने अपना सफर वहीं खत्म करने को ड्राइवर से कहा। लेकिन ड्राइवर मुझे गाली देने लगा और बोला क्या हुआ है, मैंने जब उससे कहा कि तुम्हे नहीं पता है कि क्या हुआ, क्या चाहते हो तुम मैं यहां शोर करूं।

महिला ने बताया कि मेरे आपत्ति दर्ज करने के बाद भी वह मुझे गाली देने लगा और किराया मांगने लगा, जिसके बाद कई लोग वहां इकट्ठा हो गए। इस दौरान कई लोग वहां यह सबकुछ देख रहे थे और कोई पुलिसवाला वहां नहीं था। महिला की शिकायत के बाद ऊबर ने ड्राइवर का एक्सेस खत्म कर दिया है। साथ ही कहा है कि हम इस तरह के अनुचित व्यवहार को खारिज करते हैं और कतई इस तरह की हरकत को बर्दाश्त नहीं करेंगे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+