भारत देश को कब मिलेगा मुस्लिम प्रधानमंत्री? कांग्रेस सांसद राहुल गांधी दे चुके हैं जवाब, देखें Video
When will India get Muslim Prime Minister : महाराष्ट्र में महानगपालिका चुनाव के दौरान ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने ऐसा बयान दिया जिसके बाद राजनीति गरमा गई है। चुनावी सभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने दावा किया था कि 'इंशाअल्लाह एक दिन हिजाब पहनने वाली महिला भारत की प्रधानमंत्री बनेगी'। ओवैसी के इस बयान ने देश में मुस्लिम प्रधानमंत्री की संभावना पर नई बहस छेड़ दी है। इस बीच, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो इस सवाल का जवाब देते हुए नजर आ रहे हैं।

दरअसल, ये वायरल वीडियो अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के एक कार्यक्रम का है। इसमें एक हिजाब पहने हुए एक मुस्लिम छात्रा ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से सवाल किया था कि "भारत का पहला मुस्लिम प्रधानमंत्री कब मिलेगा? जिसका बड़ा ही सटीक जवाब मुस्लिम टोपी पहने हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिया था।
राहुल गांधी ने क्या दिया था जवाब?
वीडियो में राहुल गांधी मुस्लिम टोपी पहने हुए नजर आ रहे हैं और बड़े ही आकर्षक अंदाज में छात्राओं के सवाल देते हुए नजर आ रहे हैं। राहुल गांधी से जब मुस्लिम छात्रा ने मुस्लिम पीएम को लेकर सवाल किया तो राहलु गांधी ने कहा कि ऐसे योग्य नेताओं की जरूरत है जो सामने आएं। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि देश को सिख प्रधानमंत्री भी मिला, जिसे कभी किसी ने सोचा न था।

"यदि कोई मुसलमान भी प्रधानमंत्री बनता है, तो..."
हालांकि, ये वायरल वीडियो 16 साल पुराना वीडियो हैं। जिसमें राहुल गांधी ने कहा, "भारत में किसी व्यक्ति का धर्म या समुदाय मायने नहीं रखता, केवल उसकी क्षमता मायने रखती है। उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का उदाहरण देते हुए कहा कि वह सिख होने के कारण नहीं, बल्कि योग्य होने के कारण उस पद पर हैं। इसी तरह, यदि कोई मुसलमान भी प्रधानमंत्री बनता है, तो वह उसकी योग्यता के कारण ही होगा, न कि धर्म के कारण।"
ओवैसी ने चुनावी रैली में किया था ये बड़ा दावा
ध्यान रहे महाराष्ट्र के सोलापुर में 15 जनवरी को होने वाले नगर निकाय चुनावों से पहले शुक्रवार को एक जनसभा में ओवैसी ने यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि 'भारत का संविधान सभी को बराबरी का अधिकार देता है, पाकिस्तान के संविधान की तरह नहीं जो शीर्ष संवैधानिक पदों के लिए केवल एक ही समुदाय तक सीमित है।' ओवैसी ने अपनी इच्छा प्रकट की कि भविष्य में हिजाब पहनने वाली महिला भारत की प्रधानमंत्री पद की शपथ लेगी, भले ही वह इसे देखने के लिए जीवित न रहें।
ओवैसी के बयान पर क्या बोली भाजपा और कांग्रेस?
ओवैसी की इस टिप्पणी पर महाराष्ट्र ही नहीं देश भर की राजनीति में बवाल मच गया। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने इसे 'गैरजिम्मेदाराना' बताया। भाजपा ने आरोप लगाया कि हैदराबाद के सांसद 'आधा सच' पेश कर रहे हैं, क्योंकि मुस्लिम महिलाएं हिजाब पहनना नहीं चाहतीं। वहीं, कांग्रेस ने ओवैसी के बयान को 'दिन में तारे देखना' जैसा करार दिया।












Click it and Unblock the Notifications