VIDEO: डांस करते-करते स्टेज पर गिरीं सपना चौधरी, फिर क्या हुआ...?

सपना चौधरी की दीवानगी का आलम यह है कि उनके डांस के दौरान कई बार हालात इस कदर भी हुए हैं कि पुलिस को लाठियां फटकार कर लोगों को काबू करना पड़ा है।

नई दिल्ली। हरियाणा की मशहूर डांसर और इन दिनों रिएलिटी शो बिग बॉस में धमाल मचा रहीं सपना चौधरी जब स्टेज पर परफॉर्म करती हैं तो सबकुछ भूलकर डांस में खो जाती हैं। सपना के डांस शो का एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो डांस करते-करते इतना डूब गईं कि मंच पर गिर पड़ीं। हालांकि वो डांस के दौरान एक स्टेप करते हुए गिरीं थी, और उन्हें किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ। दर्शकों ने भी उनका हौंसला बढ़ाते हुए उनके डांस पर जमकर तालियां बजाईं।

sapna choudhary

यह वीडियो हरियाणा के एक गांव का हैं, जहां सपना चौधरी हरे रंग का सूट पहने स्टेज पर परफॉर्म कर रही हैं। उनके डांस के चाहने वालों की दीवानगी का आलम ऐसा है कि मंच पर भरपूर भीड़ है और सामने भी हजारों की संख्या में उनके प्रशंसक मौजूद हैं। सपना डांस कर ही रही थीं कि तभी एक स्टेप करते हुए उनका बैलेंस बिगड़ गया और वो नाचते हुए मंच पर गिर गईं। हालांकि सपना ने संभलने में देर नहीं लगाई और अगले ही पल खड़ी होकर फिर से डांस करने लगीं। दर्शकों ने भी खूब उनका हौंसला बढ़ाया।

देखिए सपना के डांस का वो वीडियो:-

आपको बता दें कि हरियाणा, दिल्ली समेत वेस्ट यूपी में सपना चौधरी की दीवानगी का आलम यह है कि उनके डांस के दौरान कई बार हालात इस कदर भी हुए हैं कि पुलिस को लाठियां फटकार कर लोगों को काबू करना पड़ा है। सपना चौधरी फिलहाल बिग बॉस के घर में हैं और वहां भी धमाल मचाए हुए हैं। बिग बॉस में उनका मॉडल और अभिनेत्री अर्शी खान से दो बार झगड़ा भी हो चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+