Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

जब 'संजू' का Video देखकर भावुक ऋषि कपूर ने कहा- अपने बेटे को इतना भी नहीं चढ़ाना चाहिए

मुंबई। 30 अप्रैल को बॉलीवुड के मशहूर और दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया, गुरुवार सुबह उन्होंने मुंबई के अस्पातल में अंतिम सांस ली, वो दो साल से कैंसर से जंग लड़ रहे थे, बुधवार रात को उनकी तबीयत खराब हुई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से वो लौटकर घर नहीं आए, लॉकडाउन की वजह से ऋषि कपूर की अंतिम विदाई अस्पताल से हुई, अंतिम यात्रा में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, नीतू कपूर समेत 24 लोग रहे, अपने अंतिम समय में ऋषि के साथ उनकी पत्नी नीतू और बेटे रणबीर कपूर ही थे।

'संजू' का ट्रेलर देख इमोशनल हो गए थे ऋषि कपूर

'संजू' का ट्रेलर देख इमोशनल हो गए थे ऋषि कपूर

ऋषि कपूर के निधन से पूरा बॉलीवड सदमे में हैं, उनके फैंस उनसी जुड़ी बातें, वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं, इस वक्त ऋषि कपूर का एक पुराना वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो उस समय का है, जब रणबीर कपूर की फिल्म 'संजू' का ट्रेलर देखकर वह भावुक हो गए थे, वीडियो में वो अपने बेटे रणबीर कपूर की काफी तारीफ कर रहे हैं।

'मुझे लगा कि संजय दत्त आ गया, मैं तो हैरान ही रह गया'

वीडियो में ऋषि कपूर कह रहे हैं कि रणबीर अगर तुम मुझे सुन रहे हो तो तुम नहीं जानते हो मैं इस समय कितना इमोशनल हो गया हूं, विनोद और राजू ने मुझे संजू का ट्रेलर दिखाया और मेरे पास शब्द नहीं हैं, तुम्हारी पहली झलक देखकर मुझे लगा ही नहीं कि यह तुम हो, मुझे लगा कि संजय दत्त आ गया, मैं तो हैरान ही रह गया।

'अपने बेटे को इतना नहीं चढ़ाना चाहिए'

'अपने बेटे को इतना नहीं चढ़ाना चाहिए'

ठीक है ठीक है, अपने बेटे को इतना नहीं चढ़ाना चाहिए। ऋषि का ये इमोशनल वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बना हुआ है, लोग इस वीडियो पर काफी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

अपने बेटे रणबीर कपूर के काम से बहुत खुश थे ऋषि

अपने बेटे रणबीर कपूर के काम से बहुत खुश थे ऋषि

गौरतलब है कि एक इंटरव्यू में ऋषि कपूर ने कहा था कि वो अपने बेटे रणबीर कपूर के काम से बहुत खुश हैं, उनका मानना है कि उनका बेटा उनसे अच्छा कलाकार है। उसकी फिल्मों को देखकर वह अचरज में पड़ जाते हैं। जबकि उनके बेटे रणबीर कपूर का कहा था कि उनके पापा इज ग्रेट मैन..वो दुनिया के सबसे अच्छे पापा हैं, वो जो भी रोल करते हैं उसमें वो कमाल लगते हैं, दोनों एक साथ पर्दे पर फिल्म 'बेशर्म' में दिखाई पड़े थे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+