अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर देश के टुकड़े करने की बात करने वालों को भेजा जाएगा जेल: अमित शाह
नई दिल्ली। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने एक बार फिर से कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि 2013 का माहौल याद हैौ, जब सड़कों पर युवा प्रदर्शन कर रहे थे। महिलाओं में असुरक्षा का भाव था। देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं थीं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार सत्ता में आई, उड़ी में अटैक हुआ। उड़ी हमले की वजह से पूरा देश गुस्से में था, लेकिन इस बार देश में बीजेपी की सरकार थी।

उन्होंने कहा कि इस बार देश में मनमोहन सिंह नहीं बल्कि नरेंद्र मोदी पीएम थे। पीएम नरेंद्र मोदी ने कड़ा फैसला लिया और मुंहतोड़ जवाब दिया । भारतीय सेना के जवानों ने पाकिस्तान की सीमा में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष महागठबंधन के नाम पर एकजुट होने की कोशिश कर रहा है,लेकिन खुद महागठबंधन को भी नहीं पता है कि महागठबंधन का नेता कौन होगा। उन्होंने मोदी सरकार के कामों की तारीफ करते हुए कहा कि आज से 4 साल पहले जिनके जीवन में निराशा थी, मोदी सरकार ने उन्हें जीने की चाह दी।
राजस्थान में प्रबुद्धजनों से संवाद करने पहुंचे अमित शाह ने इशारों-इशारों में नक्सली शुभचिंतकों की गिरफ्तारी को सही ठहराया है और कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर देश के टुकड़े-टुकड़े करने की बात करने वाले हर शख्स को जेल भेजा जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications