जब कर्नाटक के सीएम ने सियाचिन को बता डाला चीन का हिस्‍सा

ट्विटर पर कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री सिद्धारमैया से हुई गलती। चीन के सियाचुन प्रांत को लिख गए सियाचिन और झेलनी पड़ी शर्म और आलोचना।

बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री सिद्धारमैया के लिए एक छोटी सी टाइपिंग मिस्‍टेक बड़ी आलोचना का वजह बन गई है। कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री सिद्धारमैया की यह गलती भी कोई छोट-मोटी गलती नहीं थी। उनकी इस गलती की वजह से कुछ समय के लिए सियाचिन, चीन का हिस्‍सा बन गया था।

karnataka-cm-siachen-china

आलोचना के बाद हटाई गई पोस्‍ट

कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री सिद्धारमैया ने चीन के सिचुआन प्रांत की स्‍पेलिंग को गलत टाइप कर सियाचिन कर दिया था। इस पोस्‍ट को थोड़ी देर बाद हटा लिया गया था लेकिन तब तक यह कई लोगों की नजर में आ चुकी थी।

दरअसल सीएम के ट्विटर हैंडल की ओर से सीएम और चीन से आए एक प्रतिनिधिमंडल के बीच हुई मीटिंग की फोटो ट्विटर पर पोस्‍ट की गई थी।

चीफ मिनिस्‍टर की मीडिया टीम की ओर से फोटो को सोशल मीडिया के जरिए लोगों को जानकारी देने के लिए पोस्‍ट किया गया था।

भारत के लिए अहम है सियाचिन

इसके पोस्‍ट होते ही एक नया विवाद शुरू हो गया। सिर्फ ट्विटर ही नहीं इस पोस्‍ट को फेसबुक पर भी पोस्‍ट किया गया था।

विशेषज्ञों की मानें तो सियाचिन, भारत के लिए कश्‍मीर से ज्‍यादा अहमियत रखता है। पकिस्‍तान और चीन दोनों ही इस पर हर पल अपनी नजरें जमाएं रहते हैं। चीन और पाक दोनों ही चाहते हैं कि भारत इस जगह से अपनी सेना को हटा लें।

इस हिस्‍से का रणनीतिक म‍हत्‍व भारत के लिए कई गुना है और ऐसे में कर्नाटक के सीएम की इस पोस्‍ट से विवाद और आलोचना होनी लाजिमी था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+