...जब डॉ कलाम ने कहा, 'मेरे तीन बेटे हैं पृथ्वी, अग्नी, और ब्रह्मोस
नयी दिल्ली। पूरी दुनिया जानती है कि पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने शादी नहीं की। उन्होंने अपना पूरा जीवन अकेले गुजारा। कलाम साहब ने कभी शादी के बारे में नहीं सोची, लेकिन उन्हें जानने वाले उनका एक वाकया याद कर आंखों से आंसू बहा रहे है।

वाकया राष्ट्रपति भवन में बच्चों की भीड़ का है। जब डॉ कलाम के साथ बच्चों की भीड़ को देखकर उनका इंटरव्यू लेने आए एक विदेशी पत्रकार ने उनसे पूछा कि जब आपकी कोई संतान नहीं है लेकिन फिर भी आप बच्चों से इतना प्यार करते हैं? पत्रकार की बातें सुनकर कलाम साहब मुस्कुराए और बड़ी शालीनता के साथ जवाब दिया।
उन्होंने कहा कि नहीं आप गलत हैं मेरे तीन बच्चे हैं। कलाम साहब का जवाब सुनकर सब भौचक्के रह गए। लेकिन जब उन्होेंने अपना पूरा कथन खत्म और कहा कि जी हां मेरे तीन बेटे हैं, "पृथ्वी, अग्नी, और ब्रह्मोस"। कलाम साहब का जवाब सुनकर सबकी आंखों में सिर्फ गर्व था और कलाम साहब के लिए असीम सम्मान।












Click it and Unblock the Notifications