खाना चुराते हुए पकड़ा गया जब ये प्यारा डॉगी, पछताते हुए बनाया ऐसा मुंह, देखें वायरल वीडियो
खाना चुराते हुए पकड़ा गया जब ये प्यारा डॉगी, पछताते हुए बनाया ऐसा मुंह, देखें वायरल वीडियो
नई दिल्ली। आजकल सोशल मीडिया पर लोग अपना अधिकांश समय बिता रहे हैं। इन दिनों जानवरों के वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं इन्हीं में एक वीडियो खूबसूरत से पालतू डॉगी का है। जिसको लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

गोल्डन डॉग ने ऐसे की चोरी
वैसे तो पालतू जानवरों को घर में अपना भोजन खोजने के लिए प्रशिक्षित करना एक अच्छी बात है लेकिन इस तरह के ट्रेनिंग के नकारात्मक पहलू भी है, क्योंकि दिन में किसी भी समय भूख लगने पर आपके प्यारे डॉगी आपकी रसोई में हमला बोल सकते हैं। जैसा कि इस वीडियो में मौजूद डॉगी ने किया लेकिन दुख की बात की इस मासूम डॉगी की गलती पकड़ी गई लेकिन इसने पछतावे में ऐसा मुंह बनाकर एक्सप्रेशन दिया कि हर कोई इसकी मासूमियत का फैन हो गया।

मुंह में एक बॉक्स रखता है, वैसे ही...
दरअसल, इस वायरल वीडियो में गोल्डेन रिट्रीवर है जो रसोई के काउंटर से एयरटाइट फूड बॉक्स को चुराने की कोशिश करते हुए अपने पैरों पर खड़ा है। कुत्ता एयरटाइट फूड बॉक्स के लिए पहुंचता है और सिर्फ दो बार प्रयास करने के बाद वो डब्बे को अपनी ओर खींचने में कामयाब हो जाता है। लेकिन जब वह अपने मुंह में एक बॉक्स रखता है, वैसे ही उसकी चोरी पकड़ी जाती है तब इसकी मालिक के मुंह से इसकी ये हरकत देख कर निकलता है अविश्वनीय।

अपराध-बोध वाली अभिव्यक्ति व्यक्त करते हुए डॉग करता है ये काम
डॉग मालिक द्वारा पकड़े जाने के बाद मालिक उससे पूछती है कि क्या कर रहे हो, तो कुत्ता अपने फैसले पर पछतावा करता है और अपराध-बोध वाली अभिव्यक्ति व्यक्त करता है। वीडियो में मालिक कह रही है आप क्या कर रहे हैं? तो अब मैं वहाँ सामान नहीं रख सकती? मैं आपको देख रही हूँ। कुत्ते को एहसास हुआ कि वह रंगे हाथों पकड़ा गया है, वह मालिक के साथ आंखों का संपर्क बनाने के बजाय सिर झुका लेता है। कुछ सेकंड के बाद, वह परेशान दिखता है और बग़ल में मुड़ता है और डांट से बचने के लिए खाने के बाक्स को फर्श पर गिरा देता है।
यूजर्स ने वीडियो देख बोली ये बात
वीडियो वायरल होने पर कई लोगों ने कहा कि जब भी वे चोरी करते हुए पकड़े जाते हैं तो उनके कुत्ते भी ठीक यही करते हैं। एक यूजर ने लिखा "मैं शुरु में सोच रहा था कि वह माइक्रोवेव खोलने जा रहा था।












Click it and Unblock the Notifications