AAP नेता आशुतोष की अंग्रेजी ने हरियाणा सीएम को जीते-जी मार डाला
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और एक समय में जाने-माने पत्रकार आशुतोष गुप्ता ने ऐसी अंग्रेजी लिखी कि हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर को जीते-जी मार दिया। जी हां आशुतोष ने हरियाणा के सुनपेड़ कांड पर एक ट्विट किया जिसकी एक गलती ने अर्थ का अनर्थ कर दिया।

आशुतोष के इस ट्विट पर लोगों ने खासा खिंचाई की। ट्विटर पर कुछ लोगों ने लिखा कि आशुतोष से तो अच्छी लालू यादव की अंग्रेजी है। इसके अलाचा कुछ लोगों ने उन्हें अपनी अंग्रेजी सुधारने की सलाह दी। कुछ लोगों ने तो कहा है कि उन्हें आश्चर्य होता है कि वो पत्रकार कैसे बन गये। हालांकि अभी तक इस ट्विट को हटाया नहीं गया है।












Click it and Unblock the Notifications