Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

इंस्टाग्राम की तरह Whatsapp Status पर भी बजेगा आपका पसंदीदा Song, जानें स्टेटस पर कैसे करें अपलोड?

Whatsapp Status With Music: WhatsApp अपने यूजर्स के लिए लगातार नए और दिलचस्प फीचर्स लेकर आता है। अब एक ऐसा फीचर आया है, जो उन लोगों को बहुत पसंद आएगा, जो स्टेटस पर अपने मूड के हिसाब से गाने लगाना पसंद करते हैं।

अब आप अपने WhatsApp स्टेटस पर ना सिर्फ फोटो और वीडियो बल्कि अपनी पसंद का गाना भी अपलोड कर सकते हैं। पहले इसके लिए एडिटिंग ऐप्स की मदद लेनी पड़ती थी, लेकिन अब यह फीचर सीधे WhatsApp में ही अवेलेबल है।

whatsapp Status

WhatsApp स्टेटस पर कैसे लगाएं सॉन्ग?

WhatsApp स्टेटस पर गाना जोड़ने का तरीका काफी आसान है। यह प्रोसेस इंस्टाग्राम और फेसबुक स्टोरी की तरह ही काम करता है। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप भी अपने स्टेटस में म्यूजिक ऐड कर सकते हैं।
सबसे पहले WhatsApp खोलें और 'Updates' सेक्शन में जाएं।

  • 'My Status' पर क्लिक करें और कोई फोटो या वीडियो सेलेक्ट करें, जिस पर आप गाना लगाना चाहते हैं।
  • स्टेटस एडिटिंग स्क्रीन पर ऊपर की ओर म्यूजिक का ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
  • अपनी पसंद का गाना सर्च करें और सेलेक्ट करें।
  • गाने के जिस हिस्से को स्टेटस में लगाना चाहते हैं, उसे ट्रैक से चुनें।
  • 'Done' पर क्लिक करें और फिर नीचे दिए गए 'Send' बटन पर टैप करें।

वीडियो स्टेटस में भी लगा सकते हैं गाना

इस फीचर की खास बात यह है कि सिर्फ फोटो ही नहीं, बल्कि वीडियो के साथ भी आप गाना जोड़ सकते हैं।
फोटो के साथ 15 सेकंड तक का गाना स्टेटस में जोड़ा जा सकता है। वीडियो स्टेटस में 60 सेकंड तक का गाना ऐड किया जा सकता है।

WhatsApp का यह नया फीचर यूजर्स को बिना किसी एडिटिंग ऐप के स्टेटस को और भी आकर्षक बनाने में मदद करेगा। अब आप आसानी से अपने मूड के अनुसार म्यूजिक जोड़कर अपने दोस्तों और परिवारवालों के साथ शेयर कर सकते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+