अचानक गूगल प्ले स्टोर से 9 घंटे तक 'गायब' रहा WhatsApp, आप भी हैं परेशान तो करें ये उपाय

नई दिल्ली। फेसबुक के स्वामित्व वाला सोशल मीडिया मैसेजिंग एप व्हाट्सएप गूगल प्ले स्टोर से घंटों तक गायब रहा। व्हाट्सएप के गूगल प्ले स्टोर से अचानक इस तरह गायब हो जाने से यूजर्स परेशान हो गए और उन्होंने इसकी शिकायत करनी शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि करीब 9 घंटे के बाद व्हाट्सएप प्ले स्टोर पर वापस आया।

9 घंटे तक गायब रहा व्हाट्सएप

9 घंटे तक गायब रहा व्हाट्सएप

नेक्स वेब की एक रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाट्सएप शाम करीब सात बजे से गूगल प्ले स्टोर से गायब था। प्ले स्टोर पर WhatsApp सर्च करने पर कोई रिजल्ट नहीं आ रहा था और सजेस्टेड लिस्ट में व्हाट्सएप बिजनेस दिखाई दे रहा था। कई यूजर्स ने ट्विटर और फेसबुक पर इसके बारे में लिखना शुरू कर दिया। कई यूजर्स स्क्रीन शॉट्स के साथ अपनी शिकायत कर रहे थे। WABetainfo ने भी इसकी जानकारी देते हुए ट्वीट किया।

कई यूजर्स ने की इसकी शिकायत

जानकारी के मुताबिक, पहली बार व्हाट्सएप ज्वाइन करने वालों को गूगल प्ले स्टोर पर सर्च रिजल्ट में व्हाट्सएप नहीं दिखाई दे रहा था। हालांकि, जिन्होंने पहले से व्हाट्सएप को इंस्टॉल किया था और बाद में किसी वजह से अनइंस्टॉल कर दिया तो, वह 'प्रीवियस्ली इंस्टॉल्ड एप' सेक्शन में जाकर इसे दोबारा डाउनलोड कर इंस्टॉल कर सकते थे। रिपोर्ट में व्हाट्सएप के अचानक प्ले स्टोर से गायब होने की वजह तो नहीं बताई गई है, लेकिन ये कहा गया है कि व्हाट्सएप पूरी तरह से गूगल प्ले स्टोर से गायब नहीं हुआ था और ना ही इस एप को गूगल ने ब्लैकलिस्ट किया था।

गूगल प्ले स्टोर पर एप अभी भी नहीं दिख रहा है तो क्या करें

गूगल प्ले स्टोर पर एप अभी भी नहीं दिख रहा है तो क्या करें

बताया जा रहा है कि कुछ यूजर्स के साथ ही ये समस्या आ रही थी। प्ले स्टोर पर वापस आने के बाद भी व्हाट्सएप आपको नहीं दिखाई दे रहा है तो इसके लिए सबसे पहले गूगल प्ले को रिस्टार्ट कर लें या फिर एक बार इसे पूरी तरह बंद करके फिर ऑन कर लें, इसके बाद व्हाट्सएप को सर्च करें। ऐसा ही कुछ इंस्टाग्राम के साथ भी हो चुका है। हालांकि, एक बग के कारण वह स्टोर से गायब हो गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+