WhatsApp ने लॉन्च किए नए फीचर्स, ग्रुप कॉलिंग समेत कई फीचर्स का मजा ले सकेंगे यूजर्स
WhatsApp, इस साल की शुरुआत में मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने घोषणा की कि व्हाट्सएप कम्युनिटी नाम की एक नई सुविधा पर काम कर रहा है। जो लोगों को व्हाट्सएप पर उनके लिए महत्वपूर्ण ग्रुप से जुड़ने में मदद करेगा। मेटा गुरुवार से व्हाट्सएप कम्युनिटी की सुविधा यूजर्स को देना शुरू कर देगा। कम्युनिटी फीचर के साथ व्हाट्सएप ने अन्य फीचर्स भी लॉन्च किए हैं।

व्हाट्सएप में जोड़े गए ये नए फीचर्स
मार्क जुकरबर्ग ने इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा कि व्हाट्सएप ग्रुप यूजर्स की संख्या को बढ़ाकर 1024 कर रही है।इसके अलावा कंपनी इन-चैट पोल और 32 लोगों के लिए वीडियो कॉलिंग सहित ग्रुप में कई नए अपडेट जोड़ रही है। मार्क ने कहा कि, आज हम एक नई सुविधा के लिए अपने दृष्टिकोण को साझा करने के लिए उत्साहित हैं जिसे हम व्हाट्सएप में जोड़ रहे हैं जिसे 'कम्युनिटी' कहा जाता है।

ग्रुप वीडियो कॉलिंग का ले सकेंगे मजा
मार्क जुकरबर्ग ने फीचर की लॉन्चिंग पर कहा, 'आज हम व्हाट्सएप पर कम्युनिटीज लॉन्च कर रहे हैं। यह सब-ग्रुप, मल्टीपल थ्रेड्स और अनाउंसमेंट चैनलों आदि को इनेबल करके ग्रुप को बेहतर बनाता है। इसके अलावा हम पोल भी शुरू कर रहे हैं । नई फीचर्स में हमने 32 यूजर्स को वीडियो कॉलिंग सुविधा भी देने शुरू की है। सभी फीचर्स एंड टू एंड एन्क्रिप्शन द्वारा सुरक्षित हैं ताकि आपके मैसेज प्राइवेट रहें।

क्या है कम्युनिटी फीचर
इस फीचर की मदद से यूजर्स कई ग्रुप को कम्युनिटी में शामिल होने के लिए आमंत्रित कर सकता है। इन ग्रुप को कम्युनिटी में तभी जोड़ा जा सकेगा जब ग्रुप का एडनमिन इंविटेशन स्वीकार करेगा। इससे लोगों को पूरे समुदाय को अपडेट भेजने और प्राप्त करने में मदद मिलेगी। यह लोगों को उनके लिए महत्वपूर्ण मामलों पर चर्चा समूहों के आयोजन में भी मदद करेगा। कम्युनिटी फीचर का उपयोग करने के लिए यूजर्स को एंड्रॉइड पर चैट के टॉप पर और iOs पर सबसे नीचे नए समुदाय टैब पर टैप करना होगा। यूजर्स के पास दुर्व्यवहार की रिपोर्ट करने, अकाउंट को ब्लॉक करने और उन कम्युनिटी को छोड़ने के विकल्प भी होंगे। साथ ही कम्युनिटी में यूजर्स के नंबर भी हाइड रहेंगे।

इन-चैट पोल
इन-चैट पोल फीचर की बात करें, तो इसके जरिए यूजर ग्रुप में किसी सवाल के जवाब के लिए पोल क्रिएट कर सकते हैं। इस पोल में उन्हें 12 ऑप्शन एड करने की सुविधा मिलेगी। इस फीचर की झलक बीटा वर्जन पर देखी जा चुकी है। व्हाट्सएप ने अभी तक यह खुलासा नहीं किया है कि यह फीचर कैसे दिखाई देगा और इसकी कार्यक्षमता क्या है।

1024 लोगों के साथ ग्रुप चैट
अभी तक यूजर्स किसी ग्रुप में 200 से अधिक लोगों को नहीं जोड़ पाते थे पर आज से WhatsApp पर एक ग्रुप में 1024 यूजर्त तक को जोड़ सकेंगे। वहीं आप ग्रुप वीडियो कॉल में 32 यूजर्स को साथ एड कर सकेंगे। इसके अलावा, व्हाट्सएप ने बड़ी फाइल शेयरिंग, इमोजी रिएक्शन और एडमिन डिलीट फीचर भी शुरू किया है जो कम्युनिटीज में बेहद मददगार होगा।












Click it and Unblock the Notifications