वॉट्सऐप ग्रुप से निकाला तो एडमिन को पीटा, तान दी पिस्टल

नई दिल्ली। ग्रेटर नोएडा में एक युवक ने वॉट्सऐप ग्रुप से निकालने पर ग्रुप एडमिन के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए उस पर पिस्टल तान दी। इस पर दूसरे पक्ष के लोग भी आ गए और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मामले को लेकर दोनों ओर से पुलिस में शिकायत की गई है। मामला ग्रेनो वेस्ट के लच्छी गांव में छात्रसंघ चुनावों को लेकर बने एक वॉट्सऐप ग्रुप से जुड़ा है।

Whatsapp group admin beaten up by members

एनबीटी के मुताबिक, लच्छी गांव के स्नातक की पढ़ाई कर रहे युवक ने गांव के युवकों का एक वॉट्सऐप ग्रुप बनाया था। इसमें से एक युवकको बाद में उसने हटा दिया। इस पर युवक ने ग्रुप ऐडमिन युवक को फोन कर धमकाया और उसे ग्रुप में लेने को कहा। ऐसा ना करने उसने आकर युवक पर पिस्टल तान दी।

मारपीट की सूचना पर गांव के जिम्मेदार लोगों ने दोनों पक्षों को शांत कराकर घरों को भेजा। ग्रुप से निकाले गए युवक ने बिसरख कोतवाली पुलिस से मारपीट की शिकायत की है। पुलिस ने कहा है कि मामले में जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+