12.20 पर बंद हुआ WhatsApp, लोग नहीं कह पाए Happy New Year
नई दिल्लीः आज नया साल है और इस दिन हर कोई अपने सगे-संबंधियों को नए साल की बधाई देना चाहता है। एक जनवरी 2018 को 12 बजते ही हर कोई एक दूसरे को सोशल मीडिया और फोन के जरिए बधाई देने लग गए। लेकिन इसी बीच WhatsApp का सर्वर ठप हो गया। करीब 12.20 सुबह सर्वर ठप रहा। इसकी वजह से करीब 1 घंटे तक WhatsApp ऐप ने काम नहीं किया।

#whatsappdown हैसटेग के साथ ट्रैंड
WhatsApp के बंद हो जाने के बाद दूसरे सोशल मीडिया पर #whatsappdown हैसटेग के साथ ट्रैंड करना शुरू कर दिया। WhatsApp बंद हो जाने की वजह से लोगों में गुस्सा भी देखने को मिला। अभी तक WhatsApp के सर्वर डाउन होने की वजह का पता नहीं चल पाया है।

पहली दी थी सूचना !
बता दें कि WhatsApp ने पहले ही यह नोटिस जारी किया था कि नए साल के आधी रात के बाद व्हॉट्स एप ब्लैकबेरी मोबाइल में ब्लैकबेरी ओएस और ब्लैकबैरी-10 में काम नहीं करेगा। लेकिन नए साल पर WhatsApp सारे स्मार्टफोन में बंद हो गया।

इन प्लेटफॉर्म के लिए डेवलप नहीं करेंगे
WhatsApp ने बयान जारी करके कहा था कि "हम इन प्लेटफॉर्म के लिए सक्रिय रूप से चीजें डेवलप नहीं करेंगे। कुछ फीचर्स कभी भी काम करना बंद कर सकते हैं। ये प्लेटफॉर्म उस तरह की क्षमता नहीं रखते, जिनकी जरूरत हमें अपने एप के फीचर्स विस्तार के लिए है।"

इन फोन में काम नहीं करेगा WhatsApp
WhatsApp ने साफ किया था कि , एंड्रायड रनिंग ओएस 4.0+, आईफोन रनिंग आईओएस7+ या विंडोज फोन 8.1+ अपग्रेड के साथ ही काम करेगा। दिसंबर 2018 के बाद नोकिया एस40 पर काम नहीं चलेगा। इसके अलावा, एक फरवरी 2020 के बाद यह एप एंड्रायड ओएस 2.3.7 या इससे पुराने वर्जन पर काम नहीं करेगा।












Click it and Unblock the Notifications