WhatsApp Down: दुनिया के कई देशों में व्हाट्सएप हुआ डाउन, 45 मिनट बाद सेवा हुई बहाल

Whatsapp Down: व्हाट्सएप का सर्वर गुरुवार की सुबह 2 बजे से डाउन होने के बाद से दुनियाभर में करोड़ों यूजर्स को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मेटा कंपनी ने इस असुविधा के लिए खेद भी जताया। हालांकि लगभग 45 मिनट बाद एक बार फिर से सेवा बहाल हो गई।

व्हाट्सएप ने ट्वीट कर खुद दी जानकारी (Whatsapp Down)
Whatsapp ने ट्वीट कर बताया कि 30 मिनट से सेवाएं बधित हैं। हम कनेक्टिविटी समस्याओं को हल करने के लिए तेजी से काम कर रहे हैं और हम आपको जल्द से जल्द यहां अपडेट करेंगे।

Whatsapp down

लगभग 45 मिनट बाद Whatsapp की सेवा हुई बहाल
हालांकि, लगभग 45 मिनट में कंपनी ने समस्या को सुलझा लिया। फिर से एक अन्य ट्वीट करते हुए कंपनी ने बताया कि समस्या का समाधान हो गया है। व्हाट्सएप सेवाएं बहाल हो गई हैं। हैप्पी चैटिंग!

भारत के भी कई शहरों में Whatsapp Down हुआ
बता दें भारत के कई शहरों से भी Whatsapp के डाउन होने की जानकारी मिली है। व्हाट्सएप डाउन होने के चलते लोगों ने Whatsapp Down को ट्विटर पर ट्रेंड भी करवाया। कई यूजरों ने व्हाट्सएप चलाने की शिकायत फेसबुक पर भी की। हालांकि, अब समस्या दूर हो गई है।

सोशल मीडिया पर लोगों ने लिए मजे (Whatsapp Down)
सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने व्हाट्सएप डाउन होने पर खूब मजे भी लिए। एक यूजर ने कहा कि मैं अपनी गर्लफ्रैंड से जरूरी बातें कर रहा था लेकिन उसी समय व्हाट्सएप डाउन हो गया। वहीं एक यूजर ने लिखा कि टेलीग्राम सबसे अच्छा। एक यूजर ने लिखा कि आखिरकार Whatsapp को भी ट्विटर का ही सहारा लेना पड़ता है। एक यूजर ने लिखा कि अब मैं अपने फूड डिलिवरी ब्वॉय को अपने घर का लोकेशन कैसे दूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+