नाभि को ही क्यों बनाते हैं निशाना, फूल-नारियल फिंकवाने पर हीरोइन ने उठाए डायरेक्टर पर सवाल
नई दिल्ली। पिंक, नाम सबाना जैसी फिल्मों से बॉलिवुड में अपना सिक्का जमाने वाली अभिनेत्री तापसी पन्नू न केवल अपने दमदार अभिनय बल्कि अपनी बातों को बेबाकी से रखने के लिए भी जानी-जाती है। तापसी बिना किसी झिझक के अपने विचारों को रखती आ रही हैं। एक बार फिर से उन्होंने अपने फिल्मी करियर के सबसे पहले डायरेक्टर को लेकर खुलकर बयान दिया है। हालांकि तापसी का ये बयान बहुत से लोगों को पसंद नहीं आया और वो उनसे नाराज हैं। आइए जानें क्या कहां तापसी ने...

अपने डेब्यू डायरेक्टर पर उठाया सवाल
बॉलिवुड में हिट फिल्में देने के बाद तापसी अब एक बार फिर से तमिल फिल्मों में वापसी कर रही हैं। लंबे वक्त के बाद एक बार फिर से तेलुगू सिनेमा में काम करने जा रही हैं। तापसी 'आनंदो ब्रह्म' नाम की फिल्म में काम करने जा रही हैं। इस फिल्म से पहले उन्होंने तेलुगू फिल्ममेकर के राघवेंद्र को लेकर विवादित बयान दे दिया है।

तेलुगू फिल्मों कामुकता दिखाने को लेकर बोलीं तापसी
तापसी ने तेलुगू फिल्मों में अपने काम करने के अनुभव को साझा करते हुए फिल्ममेकर के राघवेंद्र को लेकर विवादित बयान दे दिया। आपको बता दें कि के राघवेंद्र ही हैं, जिन्होंने 2010 में तापसी को फिल्मों में रेब्यू करने का मौका दिया था। अब तापसी उनके निर्देशन को लेकर सवाल खड़े कर रही है।

हीरोईन की नाभि पर फेंके जाते हैं फूल-नारियल
तापसी ने कहा कि तमिल फिल्मों में कामुकता दिखाने के लिए हीरोइन की नाभि पर फूल और फल फिंकवाते थे। उन्होंने कहा कि मुझे अभी तक इसके पीछे की वजह समझ नहीं आई कि हीरोईन के नाभि पर फल-फूल फिंकवाने से कामुकता कैसे झलकेगी। उन्होंने कहा कि श्रीदेवी और अन्य दक्षिण भारतीय ऐक्ट्रेसेज की मूवीज देखीं तो उनमें भी हीरोइन की नाभि पर फूल या फल फेंके जाते थे।

नाभि पर फेंक दिया नारियल
तापसी कहती हैं कि फिल्मों जब उनकी बारी आई तो वो समझ नहीं पाई और उनके डायरेक्टर ने नाभि पर नारियल फेंक दिया। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि मेरी नाभि पर नारियल फेंककर कामुकता कैसे दिखाई जा सकती है?' हालांकि तापसी ही नहीं कई टॉलिवुड के कई एक्टर इस चीज को लेकर सवाल खड़े कर चुके हैं। अभिनेता चिरंजीवी ने भी एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर आपको फलों के बारे में जानना है तो आपको एक मूवी के राघवेंद्र के साथ करनी चाहिए, क्योंकि वो फलों को हीरोइनों की नाभि पर फिंकवाते हैं।

फैंस नाराज
तापसी द्वारा के राघवेंद्र के निर्देशन पर दिए गए बयान को लेकर उनके फैंस नाराज है। उन्हें तापसी की ये बात पसंद नहीं आई है। के राघवेंद्र के मुताबिक महिलाओं की खूबसूरती पर्दे पर दिखाने के लिए उनकी नाभि पर फल और फूल फिंकवाने का चलन है, इसके पीछे को वजह नहीं होती। देखिए तापसी पन्नू का ये वीडियो....












Click it and Unblock the Notifications