ब्वॉयफ्रेंड बनाने के लिए लड़कों में क्या चीजें सबसे ज्यादा देखती हैं लड़कियां, किन बातों पर होती हैं फिदा
मुंबई, 12 फरवरी: वैलेंटाइन वीक चल रहा है, ऐसे में प्यार, मुहब्बत और रिश्तों को लेकर खूब बातें हो रही हैं। बहुत से लोग इस हफ्ते में अपने प्यार को प्रपोज करते हैं और उनके साथ जिंदगीभर का साथ निभाने का वादा करते हैं। हालांकि इस वीक में बहुत सारे लोगों के मन में रिलेशनशिप को लेकर बहुत सारे सवाल भी चल रहे होते हैं। बहुत सारे लड़कों के मन में ये सवाल अक्सर ही आता है कि आखिर लड़कियों को कैसे लड़के पसंद आते हैं।

कैसे लड़के आते हैं लड़कियों को पसंद
लड़कियों की लड़कों को लेकर पसंद-नापसंद से जुड़े कई सर्वे समय-समय पर अलग-अलग संस्थाओं ने किए हैं। जिनके आधार पर पता चलता है कि लड़कियां रिलेशनशिप के लिए किस तरह के लड़कों को तरजीह देती हैं। साथ ही ये भी पता चलता है कि वक्त के साथ उनकी पसंद-नापसंद में किस तरह के बदलाव आए हैं।

शारीरिक बनावट कितनी अहम
लड़कियों को कैसे डीलडोल वाले लड़के पसंद होते हैंस, इसको लेकर साइंटिफिक जरनल सेक्सियोलॉजी में छपे एक अध्ययन में सामने आया था कि लड़कियां निकला हुआ पेट पसंद नहीं करतीं, वो फिट लड़कों को तरजीह देती हैं। वहीं यूनिवर्सिटी ऑफ क्रैंबिज की स्टडी में महिलाओं ने कहा था कि वो लंबे पुरुषों की ओर ज्यादा आकर्षित होती हैं।

पैसा, स्टेटस भी देखती हैं?
एक अध्ययन के अनुसार महिलाएं पुरुषों का सोशल स्टेट्स देखकर भी उनकी ओर आकर्षित होती हैं। हेल्थ सर्विस प्रोवाइडर डॉ. फेलिक्स के सर्वे में 18 से 24 साल की लड़कियों ने ट्रेंडी हेअर स्टाइल वाले लड़के सबसे अधिक पसंद आने की बात कही थी। 45 साल से अधिक आयु की महिलाओं को पुरुषों का चौड़ा सीना भाता है। वहीं अमीर औरतों की पहली पसंद गठीले बदन वाले पुरुष होते हैं।

केयरिंग लड़के आते हैं काफी पसंद
लड़कियों को ऐसे लडके पसंद आते हैं जो उनका ख्याल रखें। लड़कों का केयरिंग स्वभाव लडकियों को उनके प्रति आकर्षित करता है। इसके अलावा लड़कियों को ऐसे लड़के भी पसंद आते हैं जो खुशमिजाज हों। बात-बात पर उदास ना हो जाते हों।

सेंस ऑफ ह्यूमर
लड़कियों को आपका सेंस ऑफ ह्यूमर बहुत आकर्षित करता है, बोर किस्म के लड़के लड़कियों को कम प्रभावित करते हैं। साथ ही लड़कियां उन लड़कों को काफी पसंद करती हैं जो उनको सम्मान देते हैं और बराबर समझते हैं।









Click it and Unblock the Notifications