अगर कांग्रेस न होती तो क्या होता ?.....राज्यसभा में पीएम मोदी ने विपक्षी दल को ऐसे सुनाया
नई दिल्ली, 8 फरवरी: राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस का जवाब देते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर आज राज्यसभा में भी तीखा हमला जारी रखा। उन्होंने गांधीजी का नाम लेकर कांग्रेस को खूब सुनाया और बार-बार बताया कि कहा जाता है कि कांग्रेस न होती तो क्या होता? फिर उन्होंने गिन-गिन कर मुख्य विपक्षी पार्टी पर विभिन्न घटनाओं का आरोप लगाते हुए दावा किया कि अगर कांग्रेस न होती तो ये तमाम घटनाएं नहीं होतीं। जैसे कि सिखों का नरसंहार और पंजाब में वर्षों तक चला आतंकवाद।

अगर कांग्रेस न होती तो क्या होता ? पीएम मोदी ने ऐसे सुनाया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राज्यसभा में भी कल के लोकसभा वाले अंदाज में ही कांग्रेस पर हमला जारी रखा। उन्होंने कहा है कि अक्सर कहा जाता है कि 'कांग्रेस ना होती तो क्या होता। यह इंडिया इज इंदिरा और इंदिरा इज इंडिया वाली सोच का परिणाम है। मैं सोचता हूं कि कांग्रेस ना होती तो तो क्या होता। क्योंकि महात्मा गांधी ये चाहते थे.......वो जानते थे कि यह रहेंगे तो क्या होने वाला है और इसलिए वे इसे अपने सामने ही नष्ट कर देना चाहते थे।' इसके बाद पीएम मोदी ने जमकर कांग्रेस को सुनाना शुरू किया।
'कांग्रेस न होती तो क्या होता....लोकतंत्र परिवारवाद से मुक्त होता'
पीएम मोदी ने कहा है कि 'अगर महात्मा गांधी की इच्छा के अनुसार अगर ना होती.....अगर हुआ होता...अगर महात्मा गांधी की इच्छा के अनुसार कांग्रेस न होती तो क्या होता....लोकतंत्र परिवारवाद से मुक्त होता। भारत विदेशी चश्मे के बजाए स्वदेशी संकल्प के रास्ते पर चलता। '
'अगर कांग्रेस ना होती तो इमरजेंसी का कलंक ना होता'
उन्होंने कहा, 'अगर कांग्रेस ना होती तो इमरजेंसी का कलंक ना होता। अगर कांग्रेस ना होती तो दशकों तक करप्शन को संस्थागत बनाकर नहीं रखा जाता। अगर कांग्रेस ना होती तो जातिवाद और क्षेत्रवाद की खाई इतनी गहरी ना होती।
"अगर कांग्रेस न होती तो सिखों का नरसंहार ना होता"
इसके बाद प्रधानमंत्री ने 1984 के सिख दंगों को लेकर भी कांग्रेस पर जोरदार हमला बोल दिया। वे बोले, "अगर कांग्रेस ना होती तो सिखों का नरसंहार ना होता। सिखों का नरसंहार ना होता। सालों साल पंजाब आतंकी आग में ना जलता। अगर कांग्रेस ना होती तो कश्मीर के पंडितों को कश्मीर छोड़ने की नौबत ना आती।" उन्होंने यह अटैक जारी रखते हुए कहा कि "अगर कांग्रेस ना होती तो बेटियों को तंदूर में जलाने की घटनाएं ना होतीं।"
इसे भी पढ़ें- 'प्रधानमंत्री झूठ बोलते हैं', पीएम केयर्स फंड को लेकर राहुल गांधी ने बोला हमला
पीएम मोदी ने यह भी कहा कि 'अगर कांग्रेस ना होती तो देश की जनता को घर, बिजली, सड़क, पानी और शौचालय जैसी मूल सुविधाओं के लिए इतने साल इंतजार नहीं करना पड़ता।'












Click it and Unblock the Notifications