IDBI के अधिग्रहण से LIC को क्या मिलेगा?

केंद्रीय कैबिनेट ने भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के आईडीबीआई बैंक में 51 फ़ीसदी हिस्सेदारी ख़रीदने के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है.
एलआईसी के पास पहली ही आईडीबीआई बैंक की 7 से 7.5 फ़ीसदी की हिस्सेदारी है. कैबिनेट के फ़ैसले का मतलब है कि एलआईसी को बैंक में क़रीब 10,000 से 13,000 करोड़ रुपये तक का निवेश करना पड़ सकता है.
अभी वित्त मंत्रालय का काम देख रहे पीयूष गोयल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कुछ लोगों को लगता है कि इस क़रार से एलआईसी पर कोई नकारात्मक असर पड़ेगा, लेकिन इसके उलट मैं देश को बताना चाहता हूं कि ये एक शानदार डील होगी और आईडीबीआई की 1916 शाखाएं एलआईसी के लिए खुल जाएंगी.
(बीबीसी संवाददाता मानसी दाश ने इस मुद्दे पर बिज़नेस पत्रकार शिशिर सिन्हा से बात की)
एलआईसी धारकों के लिए चिंता का विषय
एलआईसी में निवेश करने वालों के लिए ये एक चिंता का विषय है. उनमें ये डर बना हुआ है कि क्योंकि एलआईसी को जब अपनी जेब से 10 से 13 हज़ार करोड़ रुपये जब देने पड़ेंगे तो निश्चित रूप से ये पैसा पॉलिसी धारकों द्वारा दी गई प्रीमियम राशि में से दिया जाएगा.
अब इससे एलआईसी की कमाई पर और एलआईसी के अब तक के जो फंड बने हुए हैं उन पर असर पड़ेगा. ऐसे में कुछ हद पॉलिसी धारकों के मन में समाया ये डर लाज़मी है. ये संभव है कि पॉलिसी धारकों को जो रिटर्न मिलता था उसमें कुछ कमी हो जाए.
लेकिन सरकार ये दावा कर रही है कि ऐसा कुछ नहीं होगा क्योंकि जिस तरह इस क़रार को बनाया गया है उसमें किसी को नुकसान नहीं होने वाला है. और एलआईसी ने अपने निवेश के माध्यम से जो कमाई की है उसी से पैसे का भुगतान किया जाएगा. ऐसे में इससे पॉलिसी धारकों को कोई नुकसान नहीं उठाना पड़ेगा.
लेकिन इसके बावजूद भी कुछ हद तक ये आशंका बनी हुई है.
LIC द्वारा IDBI को घाटा से उबारना कितना सही
इस मामले में सरकार की नाकामी से ज़्यादा अहम बात ये है कि एक सरकारी बैंक जिसका एनपीए 25 फ़ीसदी तक पहुंच जाना वाकई में चिंता का विषय है.
ऐसा इसलिए है कि क्योंकि क्या बैंक ने जिन्हें कर्ज दिए उनका सही से आकलन नहीं कर पाई कि वे कर्ज लौटा पाएंगे या नहीं. ये बैंक की ग़लती है. हम लोग बार बार ये देख रहे हैं कि करदाताओं का पैसा सरकारी बैंकों में बार-बार डाला जा रहा है जो कि एक ग़लत संकेत देता है. इससे करदाताओं को ये महसूस होता है कि उसने जिस मक़सद से पैसे दिए थे उसका इस्तेमाल कहीं और हो रहा है.
ऐसे में मैं ये कहूंगा कि आपकी बैंकिंग व्यवस्था में काफ़ी कुछ बदलाव लाने की ज़रूरत है और काफ़ी ज़िम्मेदारी तय करने की ज़रूरत है.
अब तक हमने जो पैसे दिए उनका कुछ नहीं हो सकता. उदाहरण के लिए, आईडीबीआई बैंक में सरकार ने पिछले तीन सालों में 16 हज़ार करोड़ रुपये डाले हैं जो कि करदाताओं का पैसा था. ऐसे में कहीं न कहीं जवाबदेही सुनिश्चित करनी पड़ेगी.
क्या एलआईसी बैंकिंग बिजनेस में घुस सकती है?
एलआईसी बैंक का कामकाज नहीं चलाएगी. इस डील के बाद एलआईसी को आईडीबीआई के 1900 से ज़्यादा शाखाओं का नेटवर्क मिलेगा.
इन शाखाओं में काम करने वाले लोगों के रूप में एलआईसी को प्रशिक्षित मानव संसाधन मिलेगा जो कि उनका बैंकिंग व्यापार चलाएगा. फ़िलहाल एलआईसी के लगभग 11 लाख एजेंट हैं.
इनकी मदद से एलआईसी डोर स्टेप बैंकिंग की सुविधा दे सकता है जिसके ज़रिए कम लागत पर जुटाया गया पैसा मिल जाएगा. ऐसे में ये नहीं है कि एलआईसी के अधिकारी बैंक चलाएंगे. बल्कि आईडीबीआई के कर्मचारी ही काम करेंगे लेकिन मालिकाना हक़ एलआईसी के पास आ जाएगा.
क्या यही मैन पॉवर एनपीए के लिए ज़िम्मेदार नहीं?
ये अपने आप में एक विडंबना है बैंक में उसी मैन पॉवर के ज़रिये काम किया जाएगा लेकिन सरकार ये भरोसा दिलाने की कोशिश कर रही है कि हम जवाबदेही तय करेंगे ताकि लोग अब तक के कामकाज की शैली से हटकर नई तरह से काम कर पाएं.
उन्हीं की जानकारी में जो अब तक काम हुआ है वो आगे न हो और लोग बेहतर ढंग से काम कर पाएं. अब ये अलग बात है कि मालिकाना हक़ सरकार के पास रहे या एलआईसी के पास रहे. लेकिन महत्वपूर्ण बात ये है कि अगर मैन पॉवर जवाबदेह होकर काम करेगा तो हम इस एनपीए की स्थिति से बच पाएंगे.
क्वालकॉम के अधिग्रहण से ट्रंप परेशान क्यों?
-
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications