क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

वेलेंटाइन डे पर रणवीर के साथ क्या करने वाली हैं दीपिका, किया खुलासा

दीपिका ने अपनी प्लानिंग का खुलासा करते हुए बताया है कि वेलेंटाइन डे पर वो रणवीर के साथ मिलकर क्या करने वाली हैं।

Google Oneindia News

नई दिल्ली। बॉलीवुड की सबसे हसीन जोड़ियों में शामिल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी के बाद से ही सुर्खियों में बने हुए हैं। पिछले साल ही इटली में शादी करने के बाद दोनों ने सोशल मीडिया पर धीरे-धीरे अपनी शादी से जुड़ी तस्वीरें शेयर की थीं, जो काफी वायरल हुईं। अक्सर दोनों एक दूसरे से जुड़े खूबसूरत लम्हें भी इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के बीच शेयर करते रहते हैं। शादी के बाद दीपिका और रणवीर अब अपना पहले वेलेंटाइन डे सेलिब्रेट करने जा रहे हैं। वेलेंटाइन डे सेलिब्रेट करने को लेकर दीपिका पादुकोण ने रणवीर के साथ मिलकर खास प्लानिंग की है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान दीपिका ने वेलेंटाइन डे की अपनी प्लानिंग का खुलासा किया।

जानिए, क्या है दीपिका की प्लानिंग

जानिए, क्या है दीपिका की प्लानिंग

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का शादी के बाद यह पहला वेलेंटाइन डे है। वेलेंटाइन डे पर दीपिका और रणवीर को प्लान जानने के लिए दोनों के फैंस भी काफी उत्सुक हो रहे हैं। दीपिका ने एक इंटरव्यू के दौरान वेलेंटाइन डे की अपनी प्लानिंग का खुलासा करते हुए बताया, 'वेलेंटाइन डे पर मैं रणवीर के साथ उसी दिन रिलीज हो रही रणवीर की फिल्म 'गली बॉय' देखने जा रही हूं। उस दिन मेरे पैरेंट्स भी शहर में होंगे, तो मैं और रणवीर उनके साथ टाइम बिताएंगे।' आपको बता दें कि रणवीर सिंह की फिल्म 'गली बॉय' आगामी 14 फरवरी यानी कल रिलीज हो रही है। रणवीर की यह फिल्म रिलीज से पहले ही काफी सुर्खियां बटोर चुकी है।

ये भी पढ़ें- गंभीर बीमारी की चपेट में आईं शबाना आजमी, अस्पताल में कही बड़ी बातये भी पढ़ें- गंभीर बीमारी की चपेट में आईं शबाना आजमी, अस्पताल में कही बड़ी बात

प्रेग्नेंट होने की खबरों पर क्या बोलीं दीपिका

प्रेग्नेंट होने की खबरों पर क्या बोलीं दीपिका

शादी के बाद से ही बॉलीवुड की यह जोड़ी मीडिया की सुर्खियों में बनी हुई है। सुर्खियों में रहें भी क्यों ना... रणवीर और दीपिका फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चहेते कपल्स में से एक हैं और उनकी शादी साल 2018 की सबसे चर्चित शादी रही। पिछले दिनों दीपिका खुद के बारे में उड़ रही एक खबर को लेकर चर्चाओं में थीं। दरअसल उनकी शादी के बाद से ही मीडिया में खबरें आनी शुरू हो गईं कि दीपिका पादुकोण प्रेग्नेंट हैं। इसके बाद दीपिका ने अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर आ रही खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए न्यूज वेबसाइट 'पिंकविला' को दिए गए एक इंटरव्यू में खुलकर अपनी बात रखी। दीपिका ने कहा, 'लोगों की नजर में आप वैसे भी हैं, इसलिए आपको लेकर लगातार अटकलें लगाई जाएंगी। कभी-कभी ऐसी चीजें सच होती हैं और लोग शायद दूसरा अनुमान लगा लेते हैं। या फिर कुछ चीजों को आपके कुछ कहने से पहले ही मान लेते हैं और कभी-कभी ये बिल्कुल झूठ होती हैं। दरअसल हम जिस इंडस्ट्री का हिस्सा हैं, ये उसकी प्रकृति है। मैं मानती हूं कि जब होना होगा तब होगा।'

'वो इतनी प्यारी और केयरिंग है कि...'

'वो इतनी प्यारी और केयरिंग है कि...'

दीपिका और रणवीर ने पिछले साल 14-15 नवंबर को इटली में परिवार के खास लोगों के बीच शादी की थी। इसके बाद दोनों ने बेंगलुरू और मुंबई में अपनी शादी का रिसेप्शन भी दिया था। हाल ही में 'फिल्मफेयर' को दिए एक इंटरव्यू में रणवीर कपूर से जब पूछा गया कि आपको कब लगा कि आप और दीपिका शादी कर सकते हैं तो रणवीर सिंह ने कहा, 'हमारे रिलेशन के महज 6 महीने बाद ही मुझे इस बात का एहसास हो गया था कि दीपिका ही मेरी लाइफ पार्टनर बनेगी, वो इतनी प्यारी और केयरिंग हैं, जिसे मैं शब्दों से बयां भी नहीं कर सकता। दीपिका केवल दिखने में ही खूबसूरत नहीं है बल्कि दिल से भी काफी सुंदर है। उसने मुझे एहसास करा दिया था कि ये ही वो लड़की, जो मेरी हमसफर बनेगी और मेरे बच्चों की मां बनेगी।'

ये भी पढ़ें- 67 साल की उम्र में 24 साल की युवती से की शादी, जान पर आई आफतये भी पढ़ें- 67 साल की उम्र में 24 साल की युवती से की शादी, जान पर आई आफत

Comments
English summary
What Will Do Deepika Padukone And Ranveer Singh On Valentine Day, Here Is Plan.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X