21 वर्ष के वानी के बाद अब 21 वर्ष का गजनवी हिजबुल कमांडर
श्रीनगर। 21 वर्ष के बुरहान वानी की मौत के बाद हिजबुल मुजाहिद्दीन ने अब 21 वर्ष के ही युवक को जम्मू कश्मीर में हिजबुल का नया कमांडर बनाया है। महमूद गजनवी यह नाम है जम्मू कश्मीर में हिजबुल के नए कमांडर का। हालांकि मंगलवार को खबरें आई थीं कि सबजार अहमद को हिजबुल का नया कमांडर बनाया गया है।

सैय्यद सलाउद्दीन ने किया एेलान
इंटेलीजेंस ब्यूरों की मानें तो महमूद गजनवी नए कमांडर का दूसरा नाम हो सकता है। उनका कहना है कि नया कमांडर कोई और नहीं बल्कि 21 वर्ष का जाकिर राशिद भट्ट ही है जिसकी तलाश काफी समय से है। सैय्यद सलाउद्दीन ने एक लोकल न्यूज एजेंसी केएनएस को बयान जारी कर गजनवी के बारे में जानकारी दी थी।
कौन है गजनवी
- गजनवी के बारे में बहुत ही कम जानकारी है। पुलिस ने पिछले वर्ष उस पर नगद इनाम तक घोषित किया था।
- जम्मू कश्मीर पुलिस को भी इस व्यक्ति के बारे में बहुत कम जानकारी है।
- अधिकारियों का कहना है कि गजनवी भी दक्षिण कश्मीर के रथसुना का रहने वाला है।
- वह बुरहान का काफी अच्छा दोस्त था और पिछले वर्ष ही संगठन में शामिल हुआ है।
- उसने पिछले वर्ष अप्रैल में बुरहान के भाई की मौत के बाद हिबजुल को ज्वॉइन किया था।
- हालांकि गजनवी को लेकर काफी ज्यादा कंफ्यूजन भी है।
- इस बात के साफ संकेत हैं कि यह व्यक्ति जाकिर हो सकता है।
- वहीं एक समूह यह मानता है कि यह व्यक्ति कोई और नहीं बल्कि सबजार अहमद भट्ट ही है।
- जाकिर भट्ट की उम्र भी 21 वर्ष है और उसने चंडीगढ़ के इंजीनियरिंग कॉलेज से पढ़ाई की है।
- वह बहुत ही निचले दर्जे का ऑपरेटिव है और बुरहान के काफी करीब था।
- बुरहान ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी थी।
विरोध प्रदर्शनों में रहा शामिल
जाकिर के पिता एक सरकारी कर्मी थे। उसने लिखा था कि वह कश्मीर के लोगों पर हो रहे जुल्मों को बर्दाश्त नहीं कर सकता है। ऐसे में अब समय आ गया है जब वह जेहाद को अंजाम दे।
बुरहान की ही तरह वह भी काफी छोटी उम्र से ही सक्रिय है। वर्ष 2010 में कश्मीर में हुए कई विरोध प्रदर्शनों में उसने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। इसके बाद वह चंडीगढ़ चला गया और फिर कश्मीर लौट आया। उसे लगा कि अब उसे भी कश्मीर की लड़ाई में शामिल होना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications