डॉलर के मुकाबले 19 माह के निचले स्तर पर क्यों पहुंचा रुपया
नई दिल्ली। बुधवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 19 माह के अपने निचले स्तर पर पहुंच गया। युआन के गिरने, क्रूड ऑयल के दामों के बढ़ने और डोनाल्ड ट्रंप के भारत समेत कई देशों को ईरान से तेल आयात ना करने की बात कहने के बाद रुपया गिरा। रुपए का एक डॉलर के मुकाबले 68.63 पर पहुंचना 30 नवंबर 2016 के बाद निचले स्तर पर है।

गुरुवार को अमेरिकी डॉलर की तुलना में रुपया में और गिरावट दिखी। गुरुवार को रुपया डॉलर की तुलना में 49 पैसे तक गिरा। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के मद्देजनर देश का चालू खाता घाटा और शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 49 पैसे लुढ़ककर अब तक के निम्नतम स्तर 69.10 रुपये पर आ गया।
अमेरिका ने कल भारत, चीन सहित सभी सहयोगी देशों से ईरान से कच्चे तेल का आयात चार नवंबर तक बंद करने को कहा था, जिसके बाद वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया। इसके अलावा लीबिया और कनाडा में आपूर्ति संबंधी दिक्कतों से भी कीमतों पर दबाव रहा। कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और रुपये में गिरावट से भारत दोहरी मार झेल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications