अगर आपने नहीं किया 'सुपरमून' का दीदार, तो देखिए अनोखे नजारे की खास तस्वीरें
दुनिया के कई देश सुपरमून का गवाह बने। इनमें भारत भी शामिल है। सुपरमून वो खास पल होता है जब चंद्रमा हमारी धरती के बेहद करीब पहुंच जाता है।
नई दिल्ली। क्या आप उस बेहद अनोखे पल के गवाह बने जब सुपरमून ने धरती की छटा को रौशन कर दिया? अगर नहीं तो देखिए भारत के अलग-अलग शहरों में सुपरमून का नजारा कैसा रहा?

सुपरमून का खास नजारा
दुनिया के कई देश सुपरमून का गवाह बने। इनमें भारत भी शामिल है। सुपरमून वो खास पल होता है जब चंद्रमा हमारी धरती के बेहद करीब पहुंच जाता है।
अंतरिक्ष, चंद्रमा और तारों को पसंद करने वाले लोग इस खास पल को गंवाना नहीं चाहते, इसलिए उन्होंने सुपरमून का दीदार किया। जानकारों के मुताबिक 1948 के बाद पहली बार सुपरमून इतना चमकदार और बड़ा नजर आया।
भारत में सोमवार यानी पूर्णिमा की रात को सुपरमून का खास नजारा लोगों ने अपनी आंखों से देखा। रोज के मुकाबले ये चंद्रमा काफी बड़ा और चमकदार नजर आया। कहा जा रहा है कि अब सुपरमून का ये खास पल आपको 2034 में दिखाई देगा।
देखिए देशभर में कैसा नजर आया सुपरमून
मुंबई में देखिए सुपरमून का अद्भुत नजारा। मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस पर सुपरमून की तस्वीर कुछ यूं नजर आई।

दिल्ली के आसमान में भी लोगों ने सुपरमून का दीदार किया। अगर आपने नहीं देखा तो देखिए राजधानी में कैसा दिखाई दिया सुपरमून।

चेन्नई में सुपरमून कुछ यूं दिखाई दिया। देखिए कैसे समुद्र तट पर लोगों ने इस प्यारे से सुपरमून की तस्वीर को अपनी आंखों में कैद कर लिया।

बिहार के बोधगया में सुपरमून का नजारा ऐसा था...













Click it and Unblock the Notifications