जब लोगों ने की इंदिरा गांधी से तुलना, प्रियंका ने कहा- उनके सामने मैं कुछ नहीं,लेकिन...
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019(Lok Sabha Elections 2019) के मद्देनजर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अपना पूरा दमखम लगा रही है। ताबड़तोड़ रैली, चुनावी सभाएं,रोडशो और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकों का दौर जारी है। शुक्रवार को प्रियंका गांधी ने कानपुर में रोड शो किया।
प्रियंका ने यहां कांग्रेस उम्मीदवार श्रीप्रकाश जायसवाल के समर्थन में रोड शो किया। इस रोड शो के दौरान लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। रोड शो के दौरान लोगों ने चौकीदार चोर के नारे भी लगाए। वहीं समर्थकों ने प्रियंका की तुलना पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से की, जिसपर उन्होंने कहा कि मैं इंदिरा जी के सामने कुछ नहीं हूं, लेकिन जो सेवा की भावना उनके दिल में थी, वो मेरे दिल में हैं, मेरे भाई के दिल में हैं, ये हमारे दिल से कोई नहीं निकाल सकता है।
PG Vadra after supporters compare her with former PM Indira Gandhi: Mai Indira Ji ke saamne kuch nahi hu, lekin jo seva ki bhavna unke dil mein thi, mere dil mein hai, mere bhai ke dil mein hai, ye hamare dil se koi nahi nikal sakta. Hum seva karenge, aap chahe mauka dein na dein pic.twitter.com/vx7cjwgizY
— ANI UP (@ANINewsUP) April 19, 2019
प्रियंका ने कहा कि भाजपा सरकार कानपुर को स्मार्ट शहर बना रही थी लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ। उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि युवा बेरोजगार हैं और कर्ज के बोझ से दबे किसान आत्महत्या कर रहे हैं। उन्होंने भाजपा सरकार को दिखाने की सरकार बताया। पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने रोडशो के दौरान रामादेवी चौराहे पर लोगों को संबोधित किया और कहा कि हमने अपने घोषणा पत्र में गरीबों के लिए 72 हजार रूपए का वादा किया है, लेकिन भाजपा कह रही है कि पर्याप्त धन नहीं है लेकिन उसके पास उद्योगपतियों को देने के लिए 3017 करोड़ रूपये हैं। प्रियंका ने एक के बाद एक कर भाजपा पर हमले बोले वहीं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से तुलना किए जाने पर कहा कि मैं उनके सामने कुछ नहीं हूं, लेकिन सेवा की जैसी भावना उनके दिल में थी वैसी ही मेरे दिल में भी है और राहुल गांधी के दिल में भी है। हम सेवा करना चाहते हैं और मौका दीजिए।
पढ़ें- फिर बढ़ सकती है आजम खान की मुश्किल, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट