पढ़‍िए नए बयान में ISIS ने भारत, हिंदुओं और पीएम मोदी का जिक्र क्‍यों किया?

नई दिल्‍ली। भारत पर आईएसआईएस के हमले का खतरा दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। अब आईएसआईएस की मैगजीन दाबिक में इसके एक आतंकी ने जो बात कही है उससे डर पहले से दोगुना हो गया है। आईएसआईएस ने अपने इस नए बयान में भारत के साथ ही हिंदुओं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा है।

ISIS-attack-on-india-bangladesh-pakistan

आईएसआईएस आतंकी शेख अबू इब्राहिम अल-हनीफ ने मैगजीन को दिए इंटरव्‍यू में बताया है कि आईएसआईएस भारत पर दो तरफ से हमला करेगा। इस इंटरव्‍यू में आईएसआईएस ने एक बार फिर से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र किया है।

हिंदु और मुसलमान करेंगे मदद

जो बात हनीफ ने कही है उसके मुताबिक बंग्‍लादेश और भारत में बसे हिंदु हमेशा से ही मुसलमान और इस्‍लाम के खिलाफ रहे हैं। इस्‍लामा विरोधी उनकी भावनाएं आईएसआईएस को मदद करेंगे।

हनीफ ने कहा कि आईएसआईएस के आतंकी भारत पर पाकिस्तान और बांग्लादेश दोनों तरफ से हमले की योजना बना रहे हैं।

कनाडा में छिपे सिख चरमपंथियों ने मिलाया आईएसआईएस से हाथ

भारत में मौजूद आतंकी करेंगे मदद

हनीफ ने बांग्‍लादेश को काफी अहम बताया है और कहा है कि इसकी भौगोलिक स्थिति काफी अच्‍छी है। अगर आईएसआईएस यहां पर अपना बेस बनाता है तो उसे भारत पर हमला करने में और आसानी होगी।

हनीफ ने बताया कि बांग्‍लादेश में तैयार किए गए आतंकी भारत पर गुरिल्‍ला वॉर छेड़ेंगे और भारत में मौजूद आतंकी उसकी मदद करेंग। हनीफ ने यह भी कहा कि म्‍यांमार पहले से ही उसको काफी मदद कर रहा है।

भारत में तेजी से पैर पसार रहा है आईएसआईएस

बांग्‍लादेश सरकार पर निशाना

आईएसआईएस के इस आतंकी ने बांग्‍लादेश की शेख हसीना सरकार को आड़े हाथों लिया है। इसने कहा है कि बांग्‍लादेश में शेख हसीना की सेक्‍युलर सरकार की वजह से इस देश में कई हाई पोस्‍ट्स पर अब हिंदु मौजूद हैं।

यह सरासर नाइंसाफी है। आतंकी के मुताबिक बांग्‍लादेश के हिंदु भारत की इंटलीजेंस एजेंसी रॉ की मदद करते हैं और मुसलमानों के खिलाफ सूचनाएं भिजवाते हैं।

हाइटेक स्टूडियो और मीडिया टेक्नोलॉजी वाला आईएसआईएस

मोदी का बधाई देने की क्‍या जरूरत

हनीफ ने अपने इस इंटरव्‍यू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी नाम लिया है। इसने कहा है कि गाय की पूजा करने की बात कहने वाली पीएम नरेंद्र मोदी सरकार की ऐतिहासिक जीत पर इस पार्टी ने बधाई दी थी।

यह सरकार लगातार हिंदुओं के धार्मिक आयोजनों में भी शामिल होती है। साफ है कि यह इस्लाम के खिलाफ काम कर रही है। इसका नुकसान पार्टी को उठाना पड़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+