Whip:‍ क्‍या होता है 'व्हिप', पार्टियां क्‍यों और कब लागू करती हैं, क्‍या इसे मानना होता है जरूरी?

What is whip: मणिपुर हिंसा को लेकर विपक्षी गठबंधन INDIA मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास लाने का निर्णय लिया है। कांग्रेस ने विपक्षी गठबंधन की ओर से अविश्‍वास प्रस्‍ताव पेश किया था जिसको लोकसभा स्‍पीकर ने स्‍वीकार कर लिया था।

मोदी सरकार के खिलाफ विपक्षी गठबंधन का अविश्‍वास प्रस्‍ताव मंजूर होने के बाद कांग्रेस पार्टी ने अपने सभी सांसदों को तीन लाइन का एक व्हिप जारी किया और अपने सभी सांसदों को सदन में मौजूद रहने के लिए कहा। आइए जानते हैं जो ये पार्टियां अपने सदन के सदस्‍यों को व्हिप जारी करती हैं वो क्‍या होता है और इसे क्‍या मानना जरूरी होता है?

what-is-whip

लोकतांत्रिक संसदीय प्रणाली में ये एक आदेश होता है जो पार्टियां अपने सदन के सदस्‍यों को देती है, जिसे उन्‍हें मानना होता है। व्हिप के माध्‍यम से पार्टियां महत्‍वपूर्ण मौकों पर सदन में अपने सदस्‍यों का जरूरी दिशानिर्देश का पालन करने का आदेश देती है। सीधे शब्दों में व्हिप का काम पार्टी में अनुशासन को बनाए रखना है।

व्हिप क्‍यों जारी किया जाता है

संसद में व्हिप का मतलब पार्टियों के उस लिखित आदेश से है जो सांसदों या विधायकों को सदन में किसी अहम दिन सदन में मौजूद रहने और वोटिंग के लिए दिया जाता है। व्हिप करके यह सुनिश्चित करना है कि उनकी पार्टी के सदस्य अधिकतम संख्या में मतदान करें, और जिस तरह से उनकी पार्टी चाहती है उसी को वोट करें। जैसे कांग्रेस पार्टी ने मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के दौरान अपने सांसदों से संसद में मौजूद रहने के लिए व्हिप जारी किया है।

क्‍या जरूरी होता है इसे मानना

व्हिप जारी होने के बाद पार्टी के सांसद और विधायकों को इसे मानना होता है। व्हिप पार्टी के सदस्‍यों को इस बात के बाध्‍य कर देता है कि उन्‍हें किसी वोट करना है।

व्हिप ना मानने पर क्‍या होता है?

जो सदस्य पार्टी की नीति के विरुद्ध मतदान करते हैं, उन्हें व्हिप खोना पड़ सकता है, और उन्हें पार्टी से प्रभावी रूप से निष्कासित किया जा सकता है। उल्लंघन करने पर विधायक या सांसद की सदस्यता खतरे में पड़ सकती है हालांकि व्हिप में सदस्यों के पास इसे पालन करने या न करने का अधिकार होता है।

व्हिप का क्‍या है उद्देश्‍य

पार्टी जो व्हिप जारी करती है, उसका उद्देश्‍य विधायकों या सांसदों को एकजुट करना और उन्‍हें क्रॉस वोटिंग करने से रोकना होता है। ये पार्टी के सांसदों को बाध्‍य करता है कि कि वो जिस मुद्दे पर विहिप जारी हुआ है, उस मुद्दें पर पार्टी के पक्ष में ही वोट करें।

कौन जारी करता है व्हिप

ब्रिटिश प्रथा whipping से आया ये व्हिप का तात्‍पर्य सदस्‍यों को मार्ग दिखाना होता है। व्हिप सभी पार्टियां अपने सदस्‍यों के लिए जारी कर सकती हैं। पार्टियां एक सदस्‍य को अपना चीफ व्हिप नियुक्‍त करती हैं जो पार्टी के सदस्‍यों को व्हिप जारी करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+