क्या है VVPAT जिसका हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में होगा पूरी तरह से इस्तेमाल
Recommended Video

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। 9 नवंबर को प्रदेश में विधानसभा चुनाव होगा और 18 दिसंबर को वोटों को गिनती की जाएगी। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही चुनाव आयोग ने ये भी साफ कर दिया कि इस चुनाव में पहली बार पोलिंग बूथ पर वीवीपैट का इस्तेमाल किया जाएगा। मुख्य चुनाव आयुक्त अचल कुमार ज्योति ने बताया कि VVPAT से वोटरों को जानकारी के लिए एक पर्ची मिलेगी, जिससे उन्हें पता चलेगा कि उन्होंने किसे वोट किया है। चुनाव आयोग ने बताया कि रेंडम तरीके से एक सीट चुनी जाएगी जहां वीवीपैट की पर्चियां गिनी जाएंगी। किसी भी एक सीट पर वीवीपैट की सभी पर्चियों की गिनती होगी। आइए जानते हैं क्या होता है VVPAT और कैसे काम करती है ये मशीन?

क्या है VVPAT?
वोटर वेरीफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपीएटी) एक तरह की मशीन होती है, जिसे ईवीएम के साथ जोड़ा जाता है। इसका फायदा यह होता है कि जब कोई भी शख्स ईवीएम का इस्तेमाल करते अपना वोट देता है तो इस मशीन में वह उस प्रत्याशी का नाम भी देख सकता है, जिसे उसने वोट दिया है।

क्यों लाई जा रही है ये मशीन?
हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत के बाद विरोधी पार्टियों ने ईवीएम में गड़बड़ी होने की बात कही थी। यह भी मांग की गई थी कि आगामी चुनावों में VVPAT का इस्तेमाल किया जाए। इसकी के चलते इस मशीन का इस्तेमाल करने पर विचार किया जा रहा है।

इस भाषा में दिखेगा नाम
VVPAT मशीन के तहत वोटर विजुअली सात सेकेंड तक यह देख सकेगा कि उसने जो वोट किया है क्या वह मत उसके इच्छानुसार उसके प्रत्याशी को मिला है या नहीं। इस मशीन के जरिए मतदाता को प्रत्याशी का चुनाव चिन्ह और नाम उसकी ओर से चुनी गई भाषा में दिखाई देगा।

विवादों से निपटने में मददगार
मुख्य चुनाव आयुक्त अचल कुमार ज्योति ने बताया कि VVPAT से वोटरों को जानकारी के लिए एक पर्ची मिलेगी, जिससे उन्हें पता चलेगा कि उन्होंने किसे वोट किया है। चुनाव आयोग ने बताया कि रेंडम तरीके से एक सीट चुनी जाएगी जहां वीवीपैट की पर्चियां गिनी जाएंगी। किसी भी एक सीट पर वीवीपैट की सभी पर्चियों की गिनती होगी। बता दें कि VVPAT मशीन को EVM के साथ जोड़ा जाता है इससे मतदाता की जानकारी को प्रिंट करके मशीन में स्टोर कर लिया जाता है और विवाद की स्तिथि में जानकारी को उपलब्ध कराके समस्या को निपटा लिया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications