ऋचा चड्ढा के हाथ में डायमंड रिंग तो क्या अली फजल संग कर ली हैं सगाई!

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा और एक्टर अली फजल के इश्क के चर्चे इन दिनों फिल्मी गलियारों में गुलजार हैं, लंबे वक्त से दोनों की शादी की खबरें आ रही हैं लेकिन दोनों ही सितारों में से किसी ने इस बारे में कोई बयान नहीं दिया है लेकिन इसी बीच एक्‍ट्रेस ऋचा की एक तस्वीर ने सोशल मीडिया पर हलचल पैदा कर दी, दरअसल उन्होंने अपनी एक रिंग वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसके बाद यह चर्चा जोरों से हैं कि ऋचा ने अली संग सगाई कर ली है।

ऋचा ने शेयर किया बूमरैंग विडियो

ऋचा ने शेयर किया बूमरैंग विडियो

दरअसल अभिनेत्री ने अपनी इंस्‍टाग्राम स्‍टोरी में एक बूमरैंग विडियो शेयर किया है, जिसमें उनके उंगली में एक डायमंड रिंग दिख रही है, इस फोटो में रिचा ने अपने हाथ में एक अवॉर्ड भी पकड़ रखा है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी सगाई को लेकर चर्चा होने लगी है, वैसे इससे पहले ये खबर आई थी कि ऋचा-अली दोनों सितारे मुंबई में कोर्ट मैरिज करने वाले हैं, दोनों अप्रैल 2020 में शादी के बंधन में बंध सकते हैं,दोनों ने शादी की रजिस्ट्री के लिए बांद्रा फैमिली कोर्ट में एप्लीकेशन डाल दी है।

ऋचा और अली करेंगे कोर्ट मैरिज

ऋचा और अली करेंगे कोर्ट मैरिज

एक न्यूज पोर्टल के मुताबिक ऋचा और अली ने 15 फरवरी 2020 को अपनी एप्लीकेशन जमा करवाई थी, अली और ऋचा की शादी की तैयारियां पूरे जोरों पर हैं, ऋचा और अली के प्रवक्ता ने न्यूज पोर्टल को बताया कि रजिस्ट्रेशन की डेट ले ली गई है, ये जोड़ी अप्रैल में ऑफिशियल रजिस्ट्रेशन के बारे में सोच रही है, फिलहाल अभी डेट फाइनल नहीं हैं।

तीन जगह रिसेप्शन पार्टी दें

तीन जगह रिसेप्शन पार्टी दें

फिलहाल खबर ये भी है कि ये दोनों शादी के तीन जगह रिसेप्शन पार्टी देंगे। वह पहले दिल्ली, इसके बाद लखनऊ और मुंबई में रिसेप्शन पार्टी करेंगे क्योंकि इन दोनों कलाकार का परिवार दिल्ली और लखनऊ में रहता है। फिलहाल ऋचा और अली दोनों में से किसी के भी ओर से इस बारे में कोई बयान नहीं आया है लेकिन दोनों ही सितारे साल 2015 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

ऋचा और अली ने फिल्म 'फुकरे' में साथ काम किया था...

ऋचा और अली ने फिल्म 'फुकरे' में साथ काम किया था...

मालूम हो कि ऋचा और अली दोनों ने फिल्म 'फुकरे' में साथ काम किया है और तब से ही दोनों के प्यार के चर्चे फिल्मी गलियों में गूंज रहे हैं, हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को मीडिया से दूर रखने वाले अली फजल ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो नहीं चाहते कि वो अपनी निजी बातें किसी को बताएं लेकिन जब वो शादी करेंगे तो सबको जोर-शोर से बताकर करेंगे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+