तैमूर अली खान की नैनी को हर महीने मिलते हैं इतने लाख, जानकर हैरान रह जाएंगे आप
Recommended Video
मुंबई। बॉलीवुड में ऐसे बहुत सारे स्टार किड्स हैं जिनकी एक झलक पाने के लिए लोग बेकरार रहते हैं, इस लिस्ट में तैमूर अली खान का नाम सबसे ऊपर है। सैफ अली खान और करीना कपूर की संतान तैमूर की हर एक फोटो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाती है लेकिन यहां हम आपको बताते हैं एक और खास बात, सोशल मीडिया पर केवल तैमूर ही चर्चित नहीं हैं , बल्कि उनके साथ-साथ उनकी नैनी भी काफी लोकप्रिय हैं।
पूरे 24 घंटे तैमूर के साथ रहने वाली नैनी को मिलती है मोटी सैलरी
तैमूर के साथ हर पल साथ रहने वाली नैनी के चर्चित होने का सबसे बड़ा कारण उनकी सैलरी है, बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक सातों दिन और पूरे 24 घंटे तैमूर के साथ रहने वाली नैनी को सैफ-करीना हर महीने 1.5 लाख रुपए सैलरी देते हैं। यही नहीं खान परिवार ने तैमूर की नैनी को एक कार भी दी हुई है, जिससे वो घर के और तैमूर से जुड़े सारे कामों को करती हैं।
एक्स्ट्रा वर्क के मिलते हैं अलग से पैसे
यही नहीं अगर नैनी को कुछ वजहों से एक्स्ट्रा वर्क करना पड़ता है तो उनकी सैलरी बढ़कर 1.75 लाख रुपये प्रति महीना तक पहुंच जाती है। नैनी का नाम सावित्री है, नैनी के नाम पर सोशल मीडिया पर आपको कई पेज भी मिल जाएंगे, जहां आप उनको तैमूर के साथ कई तस्वीरों में देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें: तनुश्री को मिला प्रियंका-स्वरा-ऋचा का साथ, विवाद को लेकर बंटा बॉलीवुड
जूहू की एक एजेंसी ने दी नैनी
मालूम हो कि जूहू की एक एजेंसी ने इस नैनी को सैफ-करीना को प्रोवाइड कराया है, इस एजेंसी ने ही सोहा और तुषार के बच्चों के लिए भी नैनी प्रोवाइड कराई है।
यह भी पढ़ें: 'स्वर कोकिला' लता मंगेशकर का जन्मदिन आज, PM मोदी ने दी बधाई, जानिए कुछ खास बातें