लॉकडाउन और सीलिंग में क्या फर्क है, दोनों कैसे अलग हैं, समझिए दोनों में फर्क

लॉकडाउन और सीलिंग में क्या फर्क है, दोनों कैसे अलग हैं, समझिए दोनों में फर्क

नई दिल्ली। कोरोना वायरसर बुलाई गई एक मीटिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इशारा किया कि लॉकडाउन आगे भी जारी रह सकता है। वहीं कुछ राज्‍यों ने कोरोना वायरस के हॉटस्‍पाट इलाकों को को सील कर दिया गया हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 773 नए मामले सामने आए हैं और 32 कोरोना पॉजिटिव पेसेन्‍ट की मौत हो चुकी हैं। देश में संक्रमितों की संख्‍या 5 हजार का आंकड़ा पार कर चुका हैं। सौ लोग मारे जा चुके हैं। केंद्र सरकार ने पूरे देश में 21 दिन का लॉकडाउन किया था, मगर मामले बढ़ते जा रहे हैं। कुछ जगह तो ऐसी हालत है कि पूरे इलाके में कर्फ्यू लगाना पड़ जा रहा है। कई इलाकों को सील किया गया है।

lockdown
बुधवार को उत्‍तर प्रदेश की योगी सरकार ने भी राजधानी लखनऊ समेत 15 जिलों में हॉटस्‍पॉट्स को पूरी तरह सील करने के ऑर्डर दे दिए। इसके बाद, यहां पर लोगों में पैनिक फैल गया। लोग बड़ी संख्‍या में दुकानों पर निकल आए। लॉकडाउन और सीलिंग में क्या फर्क है, दोनों कैसे अलग हैं, समझिए दोनों में फर्क ?

लॉकडाउन के दौरान ये करने की मिलती है छूट

लॉकडाउन के दौरान ये करने की मिलती है छूट

लॉकडाउन के दौरान आप जरूरी सामान लेने बाहर जा सकते हैं। जो आप पिछले 15 दिनों से कर रहे हैं। जिसमें फल, सब्जियां, राधन, दूध, दवाइयों के लिए बाहर जाने की इजाजत होती है। इमरजेंसी सर्विसेज चलती रहती हैं। मगर बेवजह घरों से निकलने पर कानूनी रोक है। देश में लॉकडाउन तो 25 मार्च से लागू है, इसके बावजूद इसी पीरियड में मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। महाराष्‍ट्र, राजस्‍थान, केरल, मध्‍य प्रदेश, दिल्‍ली का हाल बेहद बुरा है। इंदौर, भीलवाड़ा जैसे शहरों में तो लॉकडाउन के बावजूद मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। तो अपनाया गया इससे आगे का स्‍टेप। यानी कर्फ्यू और सीलिंग।

सीलिंग क्या है जानें

सीलिंग क्या है जानें

जिन इलाकों से कोरोना मामलों का विस्‍फोट हुआ, वहां सबकुछ सील कर दिया गया। लोगों को घरों से बाहर निकलने पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी गई। दूध-राशन के लिए भी नहीं। सब दुकानें बंद करा दी गईं। डोर-टू-डोर स्‍क्रीनिंग शुरू की गई। संदिग्‍ध लोगों के सैंपल लिए गए। हर पॉजिटिव केस की कॉन्‍ट्रैक्‍ट ट्रेसिंग हुई ताकि कोई छूट ना जाए। कुछ मिलाकर इन इलाकों को बाकी दुनिया से भौतिक रूप से काट दिया गया, ताकि संक्रमण इन इलाकों से बाहर ना जाए। यही यूपी के उन जिलों में भी होगा, जहां हॉटस्‍पॉट्स सील करने के आदेश दिए गए हैं। कई जिलों में हालात ऐसे बने कि पूरे जिले को सील करना पड़ा। भीलवाड़ा और इंदौर इसके सबसे बड़े उदाहरण हैं। इतना ही नहीं आपको जरुरत का सामान ऑनलाइन ऑडर करने पर उपलब्ध होगा।

यूपी में हॉटस्पॉट एरिया को पूरी तरह किया गया है सील

यूपी में हॉटस्पॉट एरिया को पूरी तरह किया गया है सील

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के 15 जिलों में कोरोना के हॉटस्पॉट एरिया को पूरी तरह से सील करने का फैसला लिया है। आज रात 12 बजे यानी 9 मार्च से लखनऊ, आगरा, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, कानपुर, वाराणसी, शामली, मेरठ, बरेली, बुलंदशहर, फिरोजाबाद, महाराजगंज, सीतापुर, बस्ती और सहारनपुर जिलों के हॉटस्पॉट इलाकों को 13 अप्रैल तक सील कर दिया जाएगा। लखनऊ में 12 कोरोना हॉटस्पॉट को सील किया जाएगा। जानिए लखनऊ में कौन सी जगहें आज रात से सील कर दी जाएंगी।

 लखनऊ के आठ बड़े हॉटस्पॉट में

लखनऊ के आठ बड़े हॉटस्पॉट में

लखनऊ में जिन 12 जगहों को सील किया जाएगा, उनमें आठ बड़े और चार छोटे हॉटस्पॉट हैं। आठ बड़े हॉटस्पॉट में-

थाना कैंट में मस्जिद अलीजान के आसपास का क्षेत्र।

थाना वजीरगंज में मस्जिद मोहम्मदी के आसपास का क्षेत्र।

थाना कैसरबाग में मस्जिद फूलबाग के आसपास का क्षेत्र।

थाना कैसरबाग में मस्जिद नजरबंद के आसपास का क्षेत्र।

थाना कैसरबाग में मस्जिद फूलबाग के आसपास का क्षेत्र।

थाना सआदतगंज में मोहम्मदिया मस्जिद के पास का क्षेत्र।

थाना तालकटोरा में मस्जिद परबक्का के आसपास का क्षेत्र।

थाना हसनगंज, त्रिवेणीनगर में खजूरवाली मस्जिद के आसपास का क्षेत्र। थाना गुडंबा में मस्जिद रजौली के आसपास का क्षेत्र।

इसके अलावा चार छोटे हॉटस्पॉट को भी सील किया जाएगा। ये हैं- विजयखंड गोमतीनगर का आंशिक क्षेत्र।

इंदिरा नगर में इकबाल अहमद क्लीनिक, मेट्रो स्टेशन, मुंशी पुलिया का इलाका।

खुर्मनगर में अलीना एनक्लेव का आंशिक इलाका। आईआईएम पावर हाउस के पास थाना मडियांव का क्षेत्र।

यह आदेश आज रात 12 बजे से लागू होगा। इन जिलों के हॉटस्पॉट इलाकों में 13 अप्रैल तक कोई भी आवाजाही नहीं होगी। 13 अप्रैल को स्थिति की समीक्षा किये जाने के बाद आगे फैसला लिया जाएगा। सभी जरूरी सामानों की होम डिलीवरी होगी। बैंकों की शाखाएं और एटीएम भी बंद रहेंगे। इन इलाकों में कोई दुकानें नहीं खुलेंगी। इसके साथ ही केवल कर्फ्यू पास वाले लोगों को ही घर से निकलने की इजाजत दी जाएगी।

उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों के हॉटस्‍पाट

उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों के हॉटस्‍पाट

उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों की बात करें तो आगरा में 22 इलाके, शामली में 3, मेरठ में 7 स्थान, बरेली में 1 हॉट स्पॉट चिन्हित किया गया है। इसके अलावा कानपुर में 12 इलाके वाराणसी में 4, बस्ती में 3 , गाजियाबाद में 7 थानों के 13 स्थान, सहारनपुर में 4, महाराजगंज में 4, सीतापुर में 1 इलाका, बुलंदशहर में 3, फिरोजाबाद में 3 और नोएडा में 12 थानों के 12 स्पॉट चिह्नित किए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+