Sleep Divorce: क्या होता 'स्‍लीप डिवोर्स'? क्यों बढ़ रहा है चलन? पति-पत्नी के रिलेशन के लिए अच्छा है या बुरा?

Sleep Divorce in Hindi: सोशल मीडिया पर पहली बार किसी तलाक को अच्छा बताया जा रहा है और उस तलाक का नाम है 'स्‍लीप डिवोर्स', जिसके पीछे कारण बहुत रोचक है।

Sleep Divorce:

Sleep Divorce: दौड़ती-भागती जिंदगी में आज लोग काम के चक्कर में घर से ज्यादा बाहर वक्त बिताते हैं। अगर हसबैंड-वाइफ दोनों वर्किंग हैं तो दोनों ही काम की वजह से घर थके- हारे पहुंचते हैं तो वहीं आजकल लोगों को ऑफिस या अपने वर्किंग प्लेस पर जाने तक जाने के लिए भी काफी ट्रैवल करना पड़ता है या अगर पत्नियां वर्किंग वूमन नहीं भी हैं और वो घर के ही कामों को अंजाम देती हैं तो भी पूरा दिन उन्हें थकाने वाला ही होता है।

'स्‍लीप डिवोर्स' का बढ़ा चलन

कुल मिलाकर कहने का मतलब सिर्फ इतना है कि दिन भर काम करने के बाद पति-पत्नी दोनों को आठ घंटे की नींद बहुत जरूरी है इसलिए आज के परिवेश में मियां-बीवी स्वेच्छा से अलग-अलग सोने का फैसला ले रहे हैं, जिसे कि कॉमन शब्दों में 'स्‍लीप डिवोर्स' कहा जा रहा है।

अच्छा नहीं माना जाता पति-पत्नी का अलग-अलग सोना

हमारे देश में खासकर के पति-पत्नी के अलग सोने को दोनों के बीच अनबन से जोड़ा जाता है या फिर सोच लिया जाता है दोनों का रिश्ता सही नहीं चल रहा लेकिन जब आप किसी खास कारण से स्वेच्छा से अलग सोने का फैसला लेते हैं तो ये आपके और आपके रिश्ते के लिए बुरा नहीं होता है।

पार्टनर की इच्छाओं का सम्मान

जैसे अक्सर किसी को रात में सोने से पहले किताब पढ़ने की आदत होती है या फिर कोई अपने क्लोजवन के फोन और चैट का जवाब रात में देता है क्योंकि पूरे दिन उसे टाइम नहीं मिलता है इसलिए लाइट जलाता है या फिर कुछ व्यक्ति अपने छोटे बच्चे और पत्नी के साथ बेड शेयर करने में कंफर्ट फील नहीं करते हैं या किसी के पार्टनर को खर्राटे लेने की आदत होती है ऐसे में उसकी पत्नी अगर दूसरे कमरे में सोने का फैसला करती है तो इसे Sleep Divorce कहा जाता है। इससे दोनों की ही नींद पूरी हो जाती है और वो दोनों मानसिक और शारीरिक दोनों ही रूपों से स्वस्थ रहते हैं।

सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा अच्छा है ये तलाक

इस बारे में सोशल मीडिया पर लोग खुलकर बातें कर रहे हैं और लोगों का मानना है कि ये डाइवोर्स रिलेशनशिप के लिए अच्छा है क्योंकि इसकी वजह से आप स्वस्थ रहते हैं और स्वस्थ इंसान ही अपने रिलेशन को अच्छी शेप दे सकता है। केवल बेड शेयर करने से पति-पत्नी के बीच प्रेम और समझ नहीं पनपती है। Sleep Divorce का मतलब एक रिश्ते में दोनों की आदतें और इच्छाओं को सम्मान देना और स्पेस देना है इसलिए लोग इसे तेजी से अपना रहे हैं। हालांकि ये कितना लंबा होता है ये पति-पत्नी की निजी इच्छा पर निर्भर करता है।

कुछ सवाल और उनके जवाब

  • सवाल : स्लीप डिवॉर्स से पति-पत्नी दूर होते हैं?
  • जवाब : पति-पत्नी अगर उपरोरक्त कारणों से अलग-अलग सो रहे हैं तो ये डिवॉर्स से दोनों अलग-अलग नहीं हो सकते हैं।
  • सवाल : स्लीप डिवॉर्स से क्या फायदे?
  • जवाब : स्लीप डिवॉर्स से सबसे बड़ा फायदा नींद का पूरा होना है क्योंकि नींद पूरी ना होने से आपको थकान, कमजोरी और सिरदर्द जैसी परेशानियां होती हैं। दूसरा फायदा पति-पत्नी को अपने लिए स्पेस मिलता है। जैसे पति रात में अलग सोने से अपनी मनपसंद किताब पढ़ सकता है तो वहीं पत्नी अपनी सहेली से चैट कर सकती हैं या फिर संगीत सुन सकती हैं या बच्चों को कहानी सुना सकती हैं। कुछ लोगों को फैलकर सोने की आदत होती है, अलग सोने में इंसान की ये इच्छा भी पूरी हो सकती है।
  • सवाल : साथ सोने से पति-पत्नी हमेशा करीब होते हैं?
  • जवाब :साथ सोने से पति-पत्नी हमेशा करीब हों ये हमेशा तो जरूरी नहीं ठीक इस तरह से ये सोच लेना कि अलग-अलग सोने से दोनों दूर हो गए ये भी उचित नहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+