Shimla Agreement: क्या है 53 साल पहले हुआ शिमला समझौता? जिसे पाकिस्तान ने खत्म करने की दी धमकी
Shimla Agreement: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ गया हैं। आतंकी हमले के जवाब में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठाए है, जिनमें सिंधु जल समझौते को निलंबित, अटारी-वाघा बॉर्डर को बंद करना और पाकिस्तानी दूतावास से सैन्य अधिकारियों को वापस बुलाना जैसे फैसले शामिल हैं।
भारत के इन कूटनीतिक प्रहार से पाकिस्तान में खलबली मच गई है। वहीं, अब इसके जवाब में पाकिस्तान ने साल 1972 के शिमला समझौते को रद्द करने की धमकी दी है। चलिए आइए जानते है क्या है भारत-पाकिस्तान क बीच साल 1972 में हुआ शिमला समझौता?

क्या है शिमला समझौता? (Shimla Agreement)
2 जुलाई 1972 को शिमला समझौता (Shimla Agreement) भारत की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो के बीच शिमला में यह समझौता हुआ था। यह समझौता 1971 के युद्ध के बाद किया गया था, जिसमें भारत की निर्णायक जीत हुई थी और बांग्लादेश एक स्वतंत्र राष्ट्र बना।
उस युद्ध में पाकिस्तान के हजारों सैनिकों ने आत्मसमर्पण किया था और भारत ने करीब 5,000 वर्ग मील क्षेत्र पर कब्जा कर लिया था। शिमला समझौते के तहत दोनों देशों ने शांतिपूर्ण संवाद, सीमा पर यथास्थिति बनाए रखने, और किसी भी विवाद को आपसी सहमति से हल करने का वादा किया था।
समझौते का इतिहास और टूट का कारण
हालांकि, शिमला समझौते का कई बार उल्लंघन हुआ है विशेषकर 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान, जब पाकिस्तानी सैनिक एलओसी पार कर भारतीय क्षेत्र में घुस आए थे। अब पाकिस्तान ने आधिकारिक रूप से समझौते को निलंबित कर दिया है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम भारत द्वारा लिए गए हालिया फैसलों के जवाब में लिया गया है और यह दोनों देशों के रिश्तों में एक नई तल्खी की शुरुआत हो सकती है।
भारत-पाक रिश्तों पर अगला अध्याय क्या होगा?
भारत और पाकिस्तान के रिश्ते एक बार फिर बेहद नाजुक मोड़ पर खड़े हैं। जहां एक ओर भारत ने आतंकी हमलों को लेकर सख्ती दिखाई है, वहीं पाकिस्तान ने रणनीतिक और कूटनीतिक स्तर पर एक पुराना समझौता तोड़ दिया है। अब ये देखना होगा कि क्या दोनों देश किसी नए समझौते की ओर बढ़ेंगे, या फिर ये तनाव और लंबा खिंचेगा?












Click it and Unblock the Notifications