NewsClick row: क्या है न्यूज क्लिक विवाद? BJP ने इसको लेकर कांग्रेस पर क्या लगाए आरोप...?

NewsClick row: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 07 अगस्त को लोकसभा में और प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया पोर्टल न्यूज क्लिक का मुद्दा उठाया। भाजपा का आरोप है कि न्यूज क्लिक वेबसाइट को चीन से करोड़ों में फंडिंग मिल रही है।

न्यूज क्लिक वेबसाइट को लेकर न्यूयॉर्क टाइम्स ने भी एक विस्फोटक रिपोर्ट छापी है। जिसमें दावा किया गया है कि इस वेबसाइट को चीन से वक्त-वक्त पर पैसे फंड किए जाते हैं।

NewsClick row

भाजपा ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के बाद पार्टी के लिए चीनी फंडिंग का आरोप लगाया है। जिसमें दावा किया गया था कि नई दिल्ली स्थित मीडिया पोर्टल न्यूज क्लिक 'अमेरिकी टेक मुगल नेविल रॉय सिंघम' द्वारा वित्तपोषित होता है।

Recommended Video

    NewsClick row: क्या है न्यूज क्लिक विवाद? BJP ने इसको लेकर कांग्रेस पर क्या लगाए आरोप...?

    भाजपा कांग्रेस पर 2021 में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा फंडिंग की जांच के दौरान न्यूज क्लिक का बचाव करने का भी आरोप लगाया है।

    भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने भी संसद में कांग्रेस पर निशाना साधा। बाद में कांग्रेस द्वारा "अपमानजनक आरोपों" पर कड़ी आपत्ति जताने और भाषण को हटाने की मांग के बाद उनके भाषण से कई शब्द हटा दिए गए हैं।

    न्यूयॉर्क टाइम्स ने शनिवार को अपनी जांच रिपोर्ट में दावा किया है कि नई दिल्ली में स्थित सिंघम के नेटवर्क ने एक समाचार साइट न्यूज क्लिक को वित्तपोषित किया है, जिसने अपने कवरेज को चीनी सरकार के मुद्दों के साथ दिखाया है।

    रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि साल 2021 में जब भारत की कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने मनी लॉन्ड्रिंग के पुख्ता सबूतों के आधार पर न्यूज क्लिक के खिलाफ जांच शुरू की थी तो उस वक्त कांग्रेस और पूरे वाम-उदारवादी पारिस्थितिकी तंत्र इसका बचाव किया था।

    प्वाइंट में समझे क्या है पूरा मामला...?

    - 2 साल पहले ईडी की जांच में पता चला था कि न्यूज क्लिक को चीन सहित विदेशों से लगभग 38 करोड़ रुपये की फंडिंग मिली थी।

    -जांच में यह भी पता चला कि अमेरिकी करोड़पति नेविल रॉय सिंघम की ओर से लगातार न्यूज क्लिक को फंडिंग की गई थी।

    -नेविल रॉय सिंघम पर पार्टी (सीपीसी) के साथ संबंध के लगातार आरोप लगते रहते हैं।

    -ईडी की जांच से यह भी पता चला है कि पिछले तीन साल में न्यूज क्लिक को 38 करोड़ रुपये की फंडिंग दी गई थी। इस पैसे को सीतलवाड़ समेत कई लोगों में दिया गया था।

    - ईडी ने न्यूजक्लिक को लाखों डॉलर के डोनेशन के बारे में भी पता लगाया था। रिपोर्ट के मुताबिक भारत एकमात्र देश नहीं है जिसमें सिंघम ग्रुप द्वारा फंडिंग की गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+