National Girl Child Day 2023: क्यों मनाते हैं राष्ट्रीय बालिका दिवस, जानिए इसका इतिहास और महत्व
National Girl Child Day 2023: भारत में हर साल 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। इसकी शरुआत साल 2008 से हुई। राष्ट्रीय बालिका दिवस महिलाओं के अधिकारों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।

National Girl Child Day 2023, 24th Jan: राष्ट्रीय बालिका दिवस भारत में हर साल 24 जनवरी को मनाया जाता है। राष्ट्रीय बालिका दिवस भारत में लड़कियों द्वारा सामना की जाने वाली लैंगिक असमानता के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने का उद्देश्य शिक्षा, स्वास्थ्य, काम और जीवन के अन्य पहलुओं में महिलाओं और लड़कियों के सामने आने वाली बाधाओं को दूर करने की दिशा में काम करना है। समाज में महिलाओं को भी वही अवसर देना है, जो कि पुरुषों को प्राप्त है। राष्ट्रीय बालिका दिवस इसलिए मनाते हैं ताकि समाज में महिलाओं को बराबर का दर्जा मिल सके।

जानिए राष्ट्रीय बालिका दिवस का इतिहास?
राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुरुआत महिला एवं बाल विकास, भारत सरकार ने 2008 में की थी। तब से यह दिन हर साल मनाया जाता है। 24 जनवरी के दिन भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को नारी शक्ति के रूप में याद किया जाता है। इसी दिन इंदिरा गांधी ने पहली बार प्रधानमंत्री के रूप में कर्यभाल संभाला था। इसलिए इस दिन को राष्ट्रीय बालिका दिवस के रूप में मनाया जाता है।

कैसे मनाते हैं राष्ट्रीय बालिका दिवस
हर साल बालिका दिवस के अवसर पर, सरकार लड़कियों के बारे में संकीर्ण विश्वदृष्टि को चुनौती देने के लिए जागरूकता अभियान और अन्य अभियान चलाती है। राष्ट्रीय बालिका दिवस के दिन महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जिसमें सेव द गर्ल चाइल्ड, चाइल्ड सेक्स रेशियो, और बालिकाओ के लिए स्वास्थ्य और सुरक्षित वातावरण बनाने समेत कई जागरूकता कार्यक्रम शामिल होते हैं।

राष्ट्रीय बालिका दिवस की थीम
हर साल राष्ट्रीय बालिका दिवस की थीम एक ही होती है। इसका विषय देश में लड़कियों और महिलाओं के साथ किए जाने वाले व्यवहार को चुनौती देना और उनके लिए बेहतर जीवन और बेहतर अवसर प्रदान करने की दिशा में काम करना है। साल 2019 में इसे 'एम्पॉवरिंग गर्ल्स फॉर ए ब्राइटर टुमॉरो' की थीम के साथ मनाया गया था।












Click it and Unblock the Notifications