Jet Blast Video: जेट ब्लास्ट कितना पावरफुल होता है? देखिए ये वायरल वीडियो
क्या आपने कभी हवाई जहाज के इंजन की ताकत के बारे में सोचा है? हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें हवाई जहाज के इंजन की ताकत को आप देख सकते हैं। इसे हमलोग जेट ब्लास्ट कहते हैं। जेट ब्लास्ट का वीडियो देखने के बाद आप हैरान हो जाएंगे। जेट ब्लास्ट के दौरान कई लोग हवा के झोंके से जमीन पर गिर गए।
क्या है इस वीडियो में
इस वीडियो में लगभग 20-30 लोगों को एक विमान के पास लापरवाही से खड़े होकर रनवे की सीमा के बगल में घूमते हुए उसका वीडियो बनाते हुए देखा जा सकता है। लोगों को लग रहा था उन्हें जेट ब्लास्ट के दौरान कुछ नहीं होगा। लेकिन जैसे ही विमान रनवे पर टेकऑफ के लिए तैयार होता है वैसे ही उसके इंजन से हवा का तेज फोर्स निकलने लगता है जिससे वहां आसपास खड़े लोग खुद बखुद जमीन पर गिर जाते हैं। कुछ तो एक से दो फीट तक घसीट जाते हैं।

यहां देखें वीडियो...
Just downloaded my Skiathos videos from last week, here’s a small preview of the absolute chaos when people underestimate the power of aircraft engines! pic.twitter.com/ll2g9nY8AA
— Callum Hodgson (@avgeekcal) June 21, 2023
क्या होता है जेट ब्लास्ट?
जेट ब्लास्ट, एक जेट इंजन के पीछे उत्पन्न बल या हवा होती है जो विमान को टेकऑफ करने में मदद करती है। एक बड़ा जेट-इंजन वाला विमान 40% अधिकतम रेटेड शक्ति पर 100 समुद्री मील (190 किमी/घंटा; 120 मील प्रति घंटे) तक 60 मीटर (200 फीट) की दूरी तक हवा का फोर्स छोड़ सकता है। जेट विस्फोट विमान के पीछे लोगों या अन्य असुरक्षित वस्तुओं के लिए खतरा हो सकता है, और इमारतों और वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications