Hoysala Temple: कर्नाटक में क्या है होयसल के पवित्र मंदिर समूह, जिसे UNESCO की विश्व धरोहर सूची में जगह मिली
hoysala temple history in hindi: पश्चिम बंगाल के शांति निकेतन के बाद अब कर्नाटक के होयसल के पवित्र मंदिर समूह को 42वें यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल के रूप में मान्यता प्रदान की गई है।
Hoysala Temples in UNESCO List: यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की सूची में भारत से एक और नाम शामिल हो गया है। नया नाम 'होयसल के पवित्र मंदिर समूह' है। इसी के साथ ही भारत में यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलों की संख्या बढ़कर 42 हो गई है।
इससे पहले पश्चिम बंगाल के शांति निकेतन को भी यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में जगह मिली थी। अब होयसल के पवित्र मंदिर समूह को यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल के रूप में मान्यता प्रदान की गई है।

'एक्स' (ट्विटर) पर जानकारी शेयर करते हुए लिखा, 'भारत के कर्नाटक स्थित होयसल के पवित्र मंदिर समूह को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया है। बधाई हो' यह फैसला सऊदी अरब के रियाद में जारी विश्व धरोहर समिति के 45वें सत्र के दौरान लिया गया है।
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि एक और अच्छी खबर आ रही है। हमारी पारंपरिक कला और वास्तुकला के लिए एक और मान्यता। 'होयसल के पवित्र मंदिर समूह' यूनेस्को की संभावित सूची में अप्रैल 2014 से ही शामिल थे। भारत ने इसे साल 2022-2023 के लिए विश्व धरोहर के रूप में विचार के लिए नामांकन के रूप में भेजा था।

होयसल मंदिर का इतिहास
होयसल मंदिर 12वीं-13वीं शताब्दी में बनाए गए थे। कला एवं साहित्य के संरक्षक माने जाते होयसल राजवंश की यह राजधानी थी। तीन होयसला मंदिर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के तहत संरक्षित स्मारक हैं। इसलिए एएसआई इसका संरक्षण और रखरखाव करता है। होसयल के पवित्र मंदिर समूह बेलूर, हलेबिड और सोमनाथपुरा में स्थित है।
इस राजवंश को कला और साहित्य के संरक्षक माना जाता है। इसका संरक्षण भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण यानी ASI करता है। भगवान शिव को समर्पित होयसल मंदिर का निर्माण 1150 ईस्वी में होयसल राजा द्वारा काले शिष्ट पत्थर से बनवाया गया था। मंदिर में हिंदू धर्म से संबंधित देवी देवताओं के चित्रों, मूर्तियों को उकेरा गया है।
भारत में यूनेस्को की विश्व धरोहर की सूची
क्र.सं. जगह व राज्य
1 आगरा का किला, उत्तर प्रदेश
2 अजंता की गुफाएँ, महाराष्ट्र
3 एलोरा की गुफाएँ, महाराष्ट्र
4 ताज महल, उत्तर प्रदेश
5 महाबलीपुरम के स्मारकों का समूह, तमिलनाडु
6 सूर्य मंदिर, कोणार्क, ओडिशा
7 काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान, असम
8 केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान, राजस्थान
9 मानस वन्यजीव अभयारण्य, असम
10 गोवा के चर्च और कॉन्वेंट, गोवा
11 फ़तेहपुर सीकरी, उत्तर प्रदेश
12 हम्पी में स्मारकों का समूह, कर्नाटक
13 खजुराहो स्मारक समूह, मध्य प्रदेश
14 एलिफेंटा गुफाएँ, महाराष्ट्र
15 महान जीवंत चोल मंदिर, तमिलनाडु
16 पत्तदकल में स्मारकों का समूह, कर्नाटक
17 सुंदरवन राष्ट्रीय उद्यान,पश्चिम बंगाल
18 नंदा देवी और फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान, उत्तराखंड
19 साँची में बौद्ध स्मारक, मध्य प्रदेश
20 हुमायूँ का मकबरा, दिल्ली
21 कुतुब मीनार और उसके स्मारक, दिल्ली
22 भारत के पर्वतीय रेलवे, तमिलनाडु
23 बोधगया में महाबोधि मंदिर परिसर, बिहार
24 भीमबेटका के शैलाश्रय, मध्य प्रदेश
25 चंपानेर-पावागढ़ पुरातत्व पार्क, गुजरात
26 छत्रपति शिवाजी टर्मिनस (पूर्व में विक्टोरिया टर्मिनस), महाराष्ट्र
27 लाल किला परिसर, दिल्ली
28 जंतर मंतर, जयपुर, राजस्थान
29 पश्चिमी घाट महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल
30 राजस्थान के पहाड़ी किले, राजस्थान
31 ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क संरक्षण क्षेत्र हिमाचल प्रदेश
32 रानी-की-वाव (रानी की बावड़ी), पाटन गुजरात
33 नालन्दा महाविहार का पुरातत्व स्थल, बिहार
34 कंचनजंगा राष्ट्रीय उद्यान, सिक्किम
35 ले कोर्बुज़िए का वास्तुशिल्प कार्य, चंडीगढ़
36 अहमदाबाद का ऐतिहासिक शहर, गुजरात
37 मुंबई का विक्टोरियन गोथिक और आर्ट डेको पहनावा, महाराष्ट्र
38 जयपुर शहर, राजस्थान
39 धोलावीरा: एक हड़प्पा शहर, गुजरात
40 काकतीय रुद्रेश्वर (रामप्पा) मंदिर, तेलंगाना
41 शांति निकेतन, पश्चिम बंगाल
42 होयसल मंदिर, कर्नाटक












Click it and Unblock the Notifications