गर्लफ्रेंड या बीवी संग केरल जा रहे हैं तो सावधान!
बेंगलुरु। केरल हमेशा से ही पर्यटकों के लिये पसंदीदा गंतव्य रहा है और तमाम भारतीयों की हमेशा से इच्छा रहती है कि वे अपना हनीमून केरल की खूबसूरत वादियों के बीच मनायें। और अकसर लड़के-लड़कियां अकेले केरल घूमने निकल जाते हैं। अगर आप भी यही सोच रहे हैं, तो हम आपको सावधान कर रहे हैं!
असल में केरल के कई पर्यटक स्थलों पर लोग अपने घर किराये पर देते हैं, जहां आप दो-चार दिन या सप्ताह भर ठहर सकते हैं। एक ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार लोग घरों में हिडेन कैमरे लगाने लगे हैं, यानि अगर दो-चार दिन अपने जीवन साथी के साथ अकेले बिताने के लिये स्टे होम लिया, तो हो सकता है कोई आपकी जिंदगी के निजी पलों को वीडियो में कैद कर ले।
हां अगर आप फिर भी एक अकेला घर या फ्लैट लेकर कुछ दिन केरल में बिताना चाहते ही हैं, तो हमारी सलाह यही है कि आप केरल पर्यटन की ऑफीशियल वेबसाइट पर एक बार अधीकृत स्टे होम की लिस्ट जरूर चेक कर लें। हम आपको इसलिये यह सब बता रहे हैं, क्योंकि हो सकता है आप जिस घर के एक कमरे में ठहरे हों, उसी के दूसरे कमरे में देह व्यापार चल रहा हो और रेड पड़ने पर आप भी फंस जायें। क्या-क्या चल रहा है केरल के स्टे होम्स में जानिये तस्वीरों के साथ-

सेक्स ड्रग्स का व्यापार
केरल पुलिस के अनुसार केरल के लगभग सभी पर्यटन स्थलों के आस-पास हजारों की संख्या में मकान हैं, जहां देह व्यापार व ड्रग्स का कारोबार चल रहा है।

केवल कोच्चि फोर्ट के पास
केवल कोच्चि फोर्ट के पास ही 80 घर ऐसे हैं, जहां अवैध रूप से स्टे होम चल रहे हैं। लोग अपने घर को किराये पर देते हैं वो भी बिना लाइसेंस के।

वीडियो टेप
पुलिस के अनुसार ऐसा भी संभव है कि कोई कमरे में हिडेन कैमरा लगाकर वहां आने वाले कपल्स का वीडियो बनाये। क्योंकि हाल ही में ऐसा हुआ भी है।

सस्ती दरों पर मिलता है कमरा
केरल के कई पर्यटन स्थलों के पास लोग होटल की तुलना में सस्ती दरों पर कमरे किराये पर देते हैं। ऐसी ही जगहों पर क्राइम की संभावना ज्यादा रहती है।

ब्लेकमेल का धंधा
केरल पुलिस ने हाल ही में कुछ लोगों को पकड़ा है जो लोग होम स्टे के लिये आने वाले लोगों का वीडियो बनाते और फिर उन्हें ब्लैकमेल करते।

क्यों उठा यह मामला
हाल ही में एक महिला के साथ फोर्ट कोच्चि के पास एक घर में बलात्कार हुआ। अल्ताफ नाम के युवक ने रेप के बाद लड़की को धमकी दी कि अगर वह पुलिस को बतायेगी, तो उसका वीडियो फेसबुक पर डाल देगा।












Click it and Unblock the Notifications