Coronavirus: क्या आम है और क्या खास, आधा दर्जन से ज्यादा सेलेब्रिटी भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए!
बेंगलुरू। जानलेवा कोराना वायरस का खौफ लगातार बढ़ता जा रहा है, जिसकी चपेट से क्या आम और क्या खास कोई भी नहीं बच नहीं पा रहा है। पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का दहशत का माहौल है और छोटे-बड़े सभी देश इससे बचने के लिए जरूरी कदम उठा रहे हैं, बावजूद इसके अभी तक इसका तोड़ न वैज्ञानिक के पास हैं और न ही चिकित्सक के पास है। अभी वायरस से बचने का एकमात्र तरीका है सुरक्षा और संक्रमण से बचाव।

यही कारण है कि वर्तमान में कुल 127 देश इसकी जकड़ में आ चुके हैं। वर्तमान आंकड़ों पर गौर करें तो अब तक पूरी दुनिया में अभी तक कुल 1,35,168 मरीज सामने आ चुके हैं और उनमें 4,990 की दुखद मौत हो चुकी है। हालांकि संक्रमित 1,35, 186 मरीजों में से 70, 407 लोग ठीक हुए हैं, लेकिन अस्पतालों में संक्रमित भर्ती 5,759 की हालत बेहद नाजुक है।

कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित चीन हैं, जो कोरोना वायरस की जननी माना जाती है। चीन के बाद इटली, ईरान और दक्षिण कोरिया क्रमशः दूसरे, तीसरे और चौथे नंबर हैं, जहां सबसे अधिक मौतें हुईं हैं। इस क्रम में स्पेन, फ्रांस, अमेरिका, जापान, ब्रिटेन और भारत भी शामिल हैं, जहां लगातार संक्रमित लोगों के नए-नए मामले सामने आ रहे हैं।
Recommended Video

गौरतलब है प्राणघातक कोरोना वायरस की पकड़ से दुनिया की नामी हस्तियों भी खुद को नहीं बचा पा रहे हैं और अब तक कई नामचीन हस्तियां इसकी शिकार हो गई हैं। इनमें राजनीति, खेल और मनोरंजन से जुड़ी हस्तियां शामिल हैं। इनमें सर्व प्रमुख नाम हैं कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की पत्नी सोफी ट्रूडो, हॉलीवुड अभिनेता टॉम हैंक्स और उनकी पत्नी रीटा विल्सन,आस्ट्रेलिाई क्रिकेटर केन रिचर्डसन।
यह भी पढ़ें- Corona-virus: जानिए, कैसे संक्रमण से सुरक्षा के लिए रामबाण साबित हो रही है भारतीय पद्धति!

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की पत्नी को हुआ कोरोना वायरस!
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की पत्नी सोफी ट्रूडो को भी कोरोना का संक्रमण हो गया हैं। जानकारी के मुताबिक, सोफी हाल ही में ब्रिटेन से लौटीं थीं। इसके बाद से उनमें बुखार के लक्षण देखे गए। डॉक्टर्स ने सैंपल लेकर जांच की, तो कोरोना वायरस की पुष्टि हुई। पत्नी सोफी ट्रूडो के संक्रमित होने के बाद पीएम जस्टिन ट्रूडो ने खुद एक कमरे में सीमित कर लिया है और घर से ही देश का कामकाज देखने का फैसला किया है।

हॉलीवुड एक्टर टॉम हैंक्स और उनकी रीटा विल्सन भी हुए संक्रमित!
ऑस्कर अवॉर्ड विनर एक्टर Tom Hanks और उनकी पत्नी रीटा विल्सन भी घातक कोरोना वायरस के शिकार हो गए हैं। अभिनेता टॉम हैंक्स और रीटा विल्सन का टेस्ट जांच में पॉजिटिव आया है। एक्टर ने खुद इस बात का खुलासा ट्वीट के जरिए किया है।

कोरोना वायरस की चपेट में ब्रिटेन की स्वास्थ्य मंत्री भी आईं!
ब्रिटेन की स्वास्थ्य मंत्री नैंडिन डोरिस भी कोरोना संक्रमण से ग्रस्त पाई गई हैं। उन्होंने कहा, मैं पुष्टि करती हूं मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटीव आया है और मैंने खुद को फिलहाल सभी से अलग कर लिया है। उन्होंने यह भी कहा है कि वो यह जानने की कोशिश कर रही हैं कि उन्हें यह संक्रमण कहां और कैसे हुआ।

जैकी चैन को लेकर उड़ी अफवाह, इंटाग्राम पर दी सफाई!
इस बीमारी को लेकर ये अफवाह भी सामनेे आई कि मशहूर एक्टर जैकी चैन कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं, लेकिन ये अफवाह गलत साबित हुई. दरअसल, खुद जैकी चैन ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताया कि वो बिल्कुल स्वस्थ हैं। जैकी चैन ने इंस्टाग्राम पर एक मुस्कुराती हुई तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, आपकी फिक्र के लिए शु्क्रिया, लेकिन मेरी आपसे रिक्वेस्ट है कि घबराएं नहीं, मैं क्वैरेंटाइन में नहीं हूं। उम्मीद करता हूं कि आप भी स्वस्थ होंगे।

स्पेन की मंत्री आइरीन मोन्टेरो भी हो गईं कोरोना वायरस की शिकार
स्पेन की मिनिस्टर ऑफ इक्वलिटी आइरीन मोन्टेरो भी कोरोनावायरस की चपेट में आ गई हैं। उन्हें उनके साथी और उप प्रधानमंत्री पैब्लो इग्लेसियास के साथ अलग रखा गया है। इसके साथ ही स्पेन की सरकार ने सभी सदस्यों की जांच कराने का भी फैसला लिया है।

फुटबॉल क्लब आर्सेनल के हेड कोच मिकेल अर्टेटा भी हुए शिकार
जाने-माने फुटबॉल क्लब आर्सेनल के हेड कोच मिकेल अर्टेटा में भी कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। इसके बाद लंदन स्थित ट्रेनिंग सेंटर को बंद कर दिया गया है। टीम के उन सदस्यों को आइसोलेशन में रखा गया है, जो कोच मिकेल के संपर्क में आए हैं।

संदिग्ध ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर कैन रिचर्डसन भी जांच में निगेटिव पाए गए
ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर कैन रिचर्डसन को भी कोरोना वायरस होने की आशंका जताई जा रही थी। जानकारी के मुताबिक उन्हें संदिग्ध मरीज के तौर पर रखा गया है, लेकिन अब उन्हें कोराना वायरस से मुक्त घोषित कर दिया गया है। रिचर्डसन IPL में कप्तान विराट कोहली की टीम से खेलते हैं।

रूढी गोबार्ट ने उड़ाया था कोरोना वायरस का मजाक और चपेट में आए
एनबीए टीम उटाह जैज के स्टार खिलाड़ी रूडी गोबार्ट भी कोरोना वायरस के शिकार हो गए हैं। दिलचस्प बात यह है कि एक दिन पहले ही प्रेस कांफ्रेंस में रूडी से कोरोना वायरस को लेकर सवाल पूछा गया था तो उन्होंने इस बीमारी का मजाक उड़ाते हुए जाते-जाते वहां रखे सभी माइक्रोफोन को छूना शुरू कर दिया था, लेकिन इसके अगले ही दिन रूडी गोबार्ट COVID-19 पॉजीटिव पाए गए.












Click it and Unblock the Notifications