क्या है CJP का 'चप्पल प्रोटेस्ट'? बेंगलुरु प्रदर्शन में दीपके के साथ ध्रुव राठी भी होंगे शामिल, ये हैं 3 मांगे

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के विरोध में बेंगलुरु में सियासी तापमान अचानक बढ़ गया है। 8 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और कई नागरिक संगठनों ने शहर के फ्रीडम पार्क में एक बड़े आंदोलन और 'पीपल्स ट्रिब्यूनल' (जन-अदालत) का ऐलान किया है। इस प्रदर्शन में मशहूर यूट्यूबर ध्रुव राठी, अभिनेता प्रकाश राज और सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके खुद मैदान में उतर रहे हैं। इस विरोध प्रदर्शन को 'चप्पल प्रोटेस्ट' नाम दिया गया है।

बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में सुबह 10:30 बजे से यह महाजुटान शुरू हो रहा है। कार्यक्रम में सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके, प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका की अगुवाई में एक अनोखा 'चप्पल प्रदर्शन' आयोजित किया जा रहा है। CJP का कहना है कि इस प्रदर्शन के जरिए SIR को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया जाएगा और महिलाओं के समर्थन में भी आवाज उठाई जाएगी।

CJP protest Bengaluru

CJP के को-फाउंडर आशुतोष रंका ने लोगों से बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की है। उन्होंने कहा, "बेंगलुरु में गुरुवार को पूरा दिन SIR के मुद्दे पर चर्चा और विरोध का रहेगा। फ्रीडम पार्क में पहले उन लोगों की बात सुनी जाएगी, जो वोटर लिस्ट में नाम हटाए जाने का दावा कर रहे हैं। इसके बाद महिलाओं के समर्थन में चप्पल विरोध प्रदर्शन होगा।"

ध्रुव राठी भी प्रदर्शन में होंगे शामिल

यूट्यूबर ध्रुव राठी ने सोशल मीडिया पर वीडियो मैसेज जारी कर जनता से अपील की कि वे बेंगलुरु के साथ-साथ आने वाले दिनों में दिल्ली के प्रदर्शन में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। ध्रुव राठी सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर वीडियो बनाने के लिए जाने जाते हैं। बेंगलुरु के कार्यक्रम में उनकी मौजूदगी इस प्रदर्शन को सोशल मीडिया पर भी ज्यादा चर्चा दे सकती है।

अभिनेता प्रकाश राज ने की लोकतंत्र बचाने की अपील

अभिनेता और एक्टिविस्ट प्रकाश राज ने भी इस आंदोलन को अपना पूरा समर्थन दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर राज्य भर के नागरिकों से फ्रीडम पार्क पहुंचने की अपील की। प्रकाश राज ने कहा, "SIR जैसी प्रक्रिया ने पूरे देश और खासकर बेंगलुरु के उन आम लोगों को सदमे में डाल दिया है जिनके नाम लिस्ट से गायब कर दिए गए हैं। लोकतंत्र को बचाने की इस लड़ाई में युवाओं, नागरिक संगठनों और आम जनता को एकजुट होकर अपनी आवाज उठानी होगी।"

प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांगें और दिल्ली कूच का प्लान

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद से चर्चा में आई कॉकरोच जनता पार्टी इस आंदोलन को अपनी अगली बड़ी लड़ाई मान रही है। प्रदर्शनकारियों और नागरिक संगठनों की मुख्य मांगें इस प्रकार हैं:

  • पुनरीक्षण रद्द हो: एसआईआर (SIR) के दौरान जितने भी वोटरों के नाम हटाए गए हैं, उन फैसलों को तुरंत निरस्त किया जाए।
  • पुरानी वोटर लिस्ट बहाल हो: एसआईआर प्रक्रिया लागू होने से पहले वाली मतदाता सूची को ही मान्य रखा जाए।
  • CEC का इस्तीफा: चुनावी प्रक्रिया में धांधली का आरोप लगाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार तुरंत अपने पद से इस्तीफा दें।

बेंगलुरु के इस बड़े प्रदर्शन के बाद अभिजीत दीपके 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर डेरा डालेंगे, जहां विपक्षी दलों के सहयोग से ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को और तेज किया जाएगा। CJP पिछले कुछ वक्त से लगातार चर्चा में है। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद पार्टी ने जंतर-मंतर पर हुए आंदोलन को अपनी बड़ी जीत बताया था। CJP का दावा था कि सोशल मीडिया से शुरू हुई मुहिम धीरे-धीरे युवाओं की आवाज बन गई।

अब बेंगलुरु के बाद 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर भी प्रदर्शन की तैयारी है। यहां भी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई जाएगी। यानी बेंगलुरु का आज का प्रदर्शन सिर्फ SIR के खिलाफ सड़क पर उतरने तक सीमित नहीं है।

इसके जरिए CJP चुनाव आयोग की भूमिका पर भी सवाल उठा रही है। अब देखना होगा कि 'पीपल्स ट्रिब्यूनल' और 'चप्पल प्रोटेस्ट' को बेंगलुरु में कितना समर्थन मिलता है और इसका राजनीतिक असर कितना बड़ा होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+