Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

क्या होता है कार्बाइड, जिससे पकाए जाते हैं आम?

आम और दूसरे फलों को पकाने के लिए कैल्शियम कार्बाइड का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन, FSSAI ने इसपर प्रतिबंध लगा रखा है। स्वास्थ्य के लिए यह बहुत ही खतरनाक पदार्थ है।

Calcium carbide is widely used to ripen mangoes, but it is a very dangerous substance, which is banned

आम का मौसम आ चुका है। ऐसे में मुश्किल ये होती है कि बाजार से कौन से आम खरीदे जाएं, जो जहरीले न हों! क्योंकि, डर ये रहता है कि हमें पता नहीं होता कि कौन से आम कैल्शियम कार्बाइड डालकर पकाए गए हैं? यह बहुत ही खतरनाक चीज है, जिसे अब देश में फल पकाने के लिए इस्तेमाल करने से प्रतिबंधित किया जा चुका है।

Calcium carbide is widely used to ripen mangoes, but it is a very dangerous substance, which is banned

कैल्शियम कार्बाइड क्या है?
भारत में एफएसएसएआई ने फलों को पकाने के लिए धड़ल्ले से इस्तेमाल होने वाले कार्बाइड या कैल्शियम कार्बाइड को प्रतिबंधित कर दिया है। इसे कैल्शियम एसिटिलाइड भी कहते हैं। यह एक केमिकल कंपाउंड है, जिसका रासायनिक फॉर्मूला CaC2 है। इसका इस्तेमाल मुख्यतौर पर विभिन्न उद्योगों में होता है।

Calcium carbide is widely used to ripen mangoes, but it is a very dangerous substance, which is banned

कैल्शियम कार्बाइड का इस्तेमाल क्या है?
यह रंगहीन पदार्थ है, लेकिन टेक्निकल-ग्रेड के कैल्शियम कार्बाइड के टुकड़े भूरे रंग के भी हो सकते हैं। उद्योगों में इसका इस्तेमाल एसिटिलीन गैस के निर्माण, कार्बाइड लैंप और फर्टिलाइजर के लिए रसायन बनाने के साथ-साथ इस्पात निर्माण में भी होता है। इसका इस्तेमाल पकाने वाले एजेंट एथिलीन के रूप में भी किया जाता है। पहले वाहनों के हेडलाइट में भी इसका उपयोग किया जाता था।

Calcium carbide is widely used to ripen mangoes, but it is a very dangerous substance, which is banned

कैल्शियम कार्बाइड का इन उद्योगों में भी इस्तेमाल
इस्पात उद्योग में इसका इस्तेमाल डीऑक्सिडाइजर या ऑक्सीजन हटाने के लिए किया जाता है। लोहे से सल्फर को हटाने में भी यह उपयोगी है। इसके अलावा पीवीसी उत्पादों के लिए भी यह कच्चे माल के तौर पर उपयोग में लाया जाता है।

Calcium carbide is widely used to ripen mangoes, but it is a very dangerous substance, which is banned

फल पकाने के लिए कैल्शियम कार्बाइड पर क्यों लगा प्रतिबंध?
कैल्शियम कार्बाइड में आर्सेनिक और फास्फोरस के अंश की मौजूदगी के कारण इसे प्रतिबंधित किया गया है। यह चीजें इंसानों के लिए बहुत ही नुकसानदेह मानी जाती हैं। जब, फलों के बीच कैल्शियम कार्बाइड रखा जाता है, तब यह आशंका रहती है कि आर्सेनिक और फास्फोरस के अंश फलों पर चिपके रह जाएं।

Calcium carbide is widely used to ripen mangoes, but it is a very dangerous substance, which is banned

कैल्शियम कार्बाइड खतरनाक क्यों है?
कैल्शियम कार्बाइड अगर सांस के साथ शरीर के अंदर चला जाए तो परेशानी हो सकती है। इससे प्रभावित होने की वजह से चक्कर आने, बार-बार प्यास लगने, जलन, कमजोरी, निगलने में कठिनाई, उल्टी और त्वचा का अल्सर जैसी दिक्कते हो सकती हैं।

Recommended Video

    EMI पर मिल रहा है 'आम', महंगाई के दौर में निकाला नया फॉर्मूला | Pune Alphonso Mango | वनइंडिया हिंदी
    Calcium carbide is widely used to ripen mangoes, but it is a very dangerous substance, which is banned

    एक अमेरिकी स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक इससे आंखों को बहुत ज्यादा नुकसान हो सकता है और यहां तक कि इसके चलते आंखें हमेशा के लिए जाने का भी खतरा रहता है। संपर्क में आने से मुंह, नाक और गला सीधे प्रभावित हो सकते हैं। फेफड़े में ज्यादा मात्रा में पहुंचने पर मेडिकल इमरजेंसी की नौबत आ सकती है।

    यह एक ज्वलनशील पदार्थ है
    कैल्शियम कार्बाइड एक ज्वलनशील पदार्थ है और पानी के साथ प्रतिक्रिया करता है। पानी और नमी की वजह से ज्वलनशील एसिटिलीन गैस पैदा होती है। इसी के प्रभाव से फल पकने की प्रक्रिया तेजी होती है। आग के संपर्क में आने से इससे जहरीली गैस का निर्माण होता है। अगर इसके कंटेनर आग के संपर्क में आ जाएं तो उसमें विस्फोट की भी आशंका रहती है।

    Calcium carbide is widely used to ripen mangoes, but it is a very dangerous substance, which is banned

    कैल्शियम कार्बाइड के प्रभाव का प्राथमिक उपचार
    अगर आंख के संपर्क में आया हो तो कम से कम 15 मिनट तक पानी से उसे अच्छे से धोते रहें। फिर डॉक्टरी सलाह जरूर लें। अगर त्वचा संपर्क में आया है तो तत्काल कपड़े हटा दें और पानी और साबुन से अच्छी तरह से धोएं। अगर किसी ने उसके गैस को इनहेल कर लिया है, तो फौरन उसे उस स्थान से हटाएं।

    अगर सांस रुकी हो तो एहतियात के साथ रेस्क्यू ब्रीदिंग दें और अगर हृदय गति रुकी है तो सीपीआर दें। फौरन डॉक्टर तक ले जाएं। अगर ज्यादा एक्सपोजर हुआ है तो कई मामलों में 24 से 48 घंटों तक मेडिकल निगरानी में रखना पड़ सकता है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+