एस्पार्टेम क्या है? जिससे हो सकता है कैंसर, कोल्ड ड्रिंक से लेकर इन खाने-पीने की चीजों में होता है उपयोग
एस्पार्टेम क्या है in hindi: अगर आपको भी कोल्ड ड्रिंक्स पीने और आइसक्रीम-च्युइंग गम खाने की आदत है तो हो जाएं सावधान क्योंकि एक रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा किया गया है। इस रिसर्च में दावा किया गया है कि इन चीजों का सेवन करने से कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियों का जोखिम पैदा हो सकता है। दरअसल, कोल्ड ड्रिंक्स, आइसक्रीम और च्युइंग गम में एस्पार्टेम मिला होता है। जो शरीर में कैंसर को जन्म दे सकता है। चलिए जानते हैं एस्पार्टेम क्या होता है?
एस्पार्टेम क्या है? ( What is aspartame in hindi)
दरअसल, लगभग सभी सॉफ्ट ड्रिंक्स और च्युइंग गम में मिठास के लिए आर्टिफिशियल स्वीटनर 'एस्पार्टेम' को मिलाया जाता है। एस्पार्टेम ही वह चीज है, जो शरीर में कैंसर को जन्म देने का कारण बन सकती है। एस्पार्टेम एक कार्बनिक यौगिक है। जिसका आण्विक सूत्र C14H18N2O5 होता है। यह शुगर फ्री के नाम से प्रचलित है। यह कृत्रिम मिठास उत्पन्न करने वाले डाईपेप्टाइड का मेथिल ईस्टर है तथा फेनिल एलेनिन व एस्पार्टिक अम्ल का भाग है।

एस्पार्टेम में 160 गुना ज्यादा मिठास
'इंटरनेशनल एजेंसी फॉर रिसर्च ऑन कैंसर' (IARC)के मुताबिक एस्पार्टेम ((aspartame) दानेदार चीनी की तुलना में एस्पार्टेम में 200 गुना मिठास ज्यादा होती है। IARC की रिसर्च में पाया गया है कि अगर आप थोड़ी मात्रा में भी इस आर्टिफिशियल स्वीटनर एस्पार्टेम का सेवन कर रहे हैं तो मतलब अपनी जिंदगी को खतरे में डाल रहे हैं। आप कैंसर जैसी बीमारियों को बुलावा दे रहे हैं।
इन पदार्थों में एस्पार्टेम का हो रहा धड़ल्ले से उपयोग
एस्पार्टेम (aspartame) का उपयोग कोका-कोला से लेकर मार्स एक्स्ट्रा च्यूइंग गम , आइस्क्रीम, चौकलेट और कुछ स्नैपल पेय जैसे उत्पादों में किया जाता है। अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने 1981 में मानव उपभोग के लिए एस्पार्टेम को मंजूरी दी थी, लेकिन तब से पांच बार समीक्षा की गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत सहित 90 से अधिक देशों ने इसके उपयोग को मंजूरी दे दी है।
जुलाई में खतरनाक लिस्ट में एस्पार्टेम होगा शामिल
जुलाई में खतरनाक लिस्ट में एस्पार्टेम (aspartame) होगा शामिल कृत्रिम स्वीटनर के बढ़ते उपयोग ने दुनिया भर में चिंता पैदा कर दी है। इस बीच WHO की इंटरनेशनल एजेंसी फॉर रिसर्च ऑन कैंसर (IARC) जुलाई में एक बैठक आयोजित करेगी जहां पहली बार एस्पार्टेम को उस लिस्ट में शामिल करेगी, जिससे कैंसर का खतरा होता है।












Click it and Unblock the Notifications