बेंगलुरु को ‘गार्डन सिटी’ बनाने के लिए इंडियन आर्मी अपने मिशन पर

बेंगलुरु। कनार्टक की राजधानी और भारत की 'सिलिकॉन वैली' के नाम से दुनिया में मशहूर बेंगलुरु का एक नाम 'गार्डन सिटी' भी है। लेकिन जैसे-जैसे समय बढ़ता जा रहा है बेंगलुरु की यह पहचान कहीं खोती जा रही है। ऐसे में अब इंडियन आर्मी ने इसके फिर से पुराने गौरव को वापस लौटाने का जिम्‍मा लिया है।

What Indian Army is doing to get back Bengaluru's Garden City status

30,000 पेड़ लगाने का मिशन

इंडियन आर्मी ने एक ग्रीन ड्राइव की शुरुआत की है इसके तहत आर्मी अगले दो हफ्तों के अंदर करीब 30,000 पौधों का वृक्षारोपड़ किया जाएगा। बुधवार को इसकी शुरुआत एक सादे कार्यक्रम के तहत की गई। इसमें मेजर जनरल केएस निज्‍जरए जो कि कर्नाटक और केरब सब एरिया कमांड के जनरल कमांडिंग ऑफिसर हैं, के नेतृत्‍व में इस मुहिम की शुरुआत हुई।

इंडियन आर्मी का एक और अहम मिशन

मेजर जनरल निज्‍जर के साथ इस पहल में कई ऑफिसर्स और जवान अपने परिवारवालों के साथ शामिल हुए। मेजर जनरल निज्‍जर ने कहा, 'इंडियन आर्मी के लिए एक अहम मिशन है और सभी बेंगलुरु को उसकी हरियाली वापस करने के लिए प्रयासरत हैं।'

वानिकी विभाग कर रहा आर्मी की मदद

उन्‍होंने बताया कि इंडियन आर्मी की मंशा करीब 30,000 अलग-अलग तरह के पेड़ों को लगाने की है। बेंगलुरु की अलग-अलग मिलिट्री यूनिट्स में विभिन्‍न प्रकार के पेड़ों को लगाया जाएगा। इस मुहिम के लिए वानिकी विभाग की ओर से इंडियन आर्मी को पूरी मदद दी जाएगी। मॉनसून से पहले पेड़ों को लगाने का काम पूरा कर लिया जाएगा ताकि मॉनसून के समय वह फल-फूल सकें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+