घर, वॉशरूम, हर जगह कैश, 2000 की नंबरी से भरा ट्रक, 50cr के अलावा अर्पिता मुखर्जी के फ्लैट से क्या-क्या मिला?

घर, वॉशरूम हर जगह कैश, 2000 की नंबरी से भरा ट्रक, 50cr के अलावा अर्पिता मुखर्जी के फ्लैट से क्या-क्या मिला?

नई दिल्ली, 28 जुलाई: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अब तक पश्चिम बंगाल के मंत्री पार्थ चटर्जी के करीबी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी के दो फ्लैटों पर छापा मारा है। अर्पिता मुखर्जी के दोनों फ्लैटों से करोड़ों के कैश और सोना, डॉलर और कुछ दस्तावेजों के अलावा, 50 करोड़ रुपये की नकदी बरामद की है। ये 50 करोड़ का कैश, दोनों बार की गई छापेमारी को मिलाकर मिले हैं। यह वसूली शिक्षक भर्ती घोटाले से जुड़ा हुआ है। बंगाली और उड़िया फिल्म उद्योग में काम करने वाली अभिनेत्री और मॉडल अर्पिता मुखर्जी ईडी की हिरासत में हैं। माना जाता है कि उन्होंने ईडी के सामने खुलासा किया है कि पार्थ चटर्जी ने उनके फ्लैटों को मिनी बैंक के रूप में इस्तेमाल किया करते थे। हालांकि टीएमसी ने इन पैसों से पहले ही दूरी बना ली है।

अर्पिता मुखर्जी के घर पहले दिन छापेमारी में 21 करोड़ मिला

अर्पिता मुखर्जी के घर पहले दिन छापेमारी में 21 करोड़ मिला

ईडी ने अर्पिता मुखर्ज के दो फ्लैटों पर छापा मारा है। एक दक्षिण कोलकाता में और दूसरा कोलकाता के पास बेलघरिया में। पहले दिन दक्षिण कोलकाता में की गई छापेमापी के दौरान 21 करोड़ के करेंसी नोट, 70 लाख से अधिक मूल्य का सोना, डॉलर में 50 लाख से अधिक और 20 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

दूसरे दिन छापेमारी में मिला 28 करोड़

दूसरे दिन छापेमारी में मिला 28 करोड़

ईडी ने अर्पिता मुखर्ज के घर बुधवार को दूसरी छापेमारी की। इस दिन 28 करोड़ कैश मिला। सोने की छड़ों सहित 5 किलो सोना मिला है। पार्थ चटर्जी के घर से 17 सामान मिला है, जिसमें 13 डीड, जो कुछ अर्पिता मुखर्जी से जुड़े हैं। कम से कम 44 पन्नों की एक डीड जो 2012 की है। ये डीड बताती है कि दोनों एक-दूसरे को कम से कम पिछले 10 सालों से जानते थे। हार्ड डिस्क, मोबाइल फोन, नियुक्ति (स्कूलों में ग्रुप डी स्टाफ की) और पदों के स्थानांतरण से संबंधित दस्तावेज भी मिले हैं। वहीं पार्थ चटर्जी के घर से उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र भी मिले हैं।

Recommended Video

    Partha Chatterjee, Arpita Mukharji गिरफ्तार, फिर ED ने क्यों मंगवाया ट्रक | वनइंडिया हिंदी | *News
    वॉशरूम में भी मिला कैश, 10 घंटे चली कैश की गिनती

    वॉशरूम में भी मिला कैश, 10 घंटे चली कैश की गिनती

    रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि दूसरे छापेमारी में अधिकारियों को वॉशरूम में भी कैश छिपा हुआ मिला है। ईडी के अधिकारियों को अर्पिता मुखर्जी के बेलघरिया स्थित आवास के बारे में पूछताछ के बाद पता चला जिसमें वह कथित तौर पर सहयोग कर रही हैं। कैश की गिनती बुधवार शाम करीब छह बजे शुरू हुई और गुरुवार सुबह चार बजे तक चली। नोट गिनने के लिए बड़ी-बड़ी मशीनें लाई गईं और सुबह ट्रकों में नकदी भरकर वहां से निकली।

    18 घंटे हुई छापेमारी

    18 घंटे हुई छापेमारी

    ईडी के अधिकारियों ने बुधवार सुबह तक अर्पिता मुखर्जी के बेलघोरिया फ्लैट पर 18 घंटे तक छापेमारी की। समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में दिख रहा है कि कैसे अर्पिता मुखर्जी के घर के मिले कैश और आभूषणों को ईडी कम से कम 10 ट्रंक के साथ ट्रक लोड कर रही है। ये करोड़ों रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामला है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+