Bus Accident: जिस समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेसवे पर बस में लगी आग उसकी सेफ्टी पर क्या बोले CM शिंदे
Buldhana Bus Accident: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुलढाणा में समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेसवे पर भीषण बस दुर्घटना में मारे गए 26 मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है।
महाराष्ट्र सीएम शिंदे ने यह भी कहा कि सरकार द्वारा नए लॉन्च किए गए समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेसवे की सुरक्षा उपायों पर विचार करेगी और उसकी सेफ्टी जांच भी करेगी क्योंकि हाल ही में कई दुर्घटनाएं सामने आई हैं।

न्यूज18 के मुताबिक सीएम शिंदे ने शोक जताते हुए कहा कि उनकी सरकार समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा उपायों पर गौर करेगी क्योंकि हाल के कुछ दिनों में वहां कई हादसे हुए हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक सीएम शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस दुर्घटनास्थल का दौरा करने जा सकते हैं। मुख्यमंत्री शिंदे ने दुर्घटना पीड़ितों को सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश देते हुए अधिकारियों को घायलों को सरकारी खर्च पर तत्काल चिकित्सा उपचार उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया है।
बता दें कि मुंबई-नागपुर एक्सप्रेसवे के 80 किलोमीटर लंबे हिस्से, जिसे समृद्धि महामार्ग के नाम से भी जाना जाता है। इसका उद्घाटन 26 मई 2023 को सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने किया था।
इसे आधिकारिक तौर पर 'हिंदू हृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे महाराष्ट्र समृद्धि महामार्ग' नाम दिया गया था। यह 701 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे है जो मुंबई और नागपुर के बीच कनेक्टिविटी देता है। एक्सप्रेसवे का उद्घाटन खंड नासिक के पास शिरडी और भारवीर के बीच है।
एक दिन पहले भी हुई थी बुलढाणा में सड़क हादसा...?
बुलढाणा में एक दिन पहले भी तीन गाड़ियों की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई थी। न्यूज18 के मुताबिक एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ''एक बस का टायर पंक्चर हो गया था और सड़क के बीच में फंस गई थी। दूसरी बस के ड्राइवर ने अपना वाहन रोक दिया और मरम्मत में मदद के लिए साइट की ओर बढ़ रहा था। हालांकि, पीछे से आ रहे एक ट्रक ने एक बस को टक्कर मार दी थी।''
मलकापुर पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने कहा है कि ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई थी। सड़क पर खड़ी एक बस की महिला यात्री की भी मौत हो गई थी। ट्रक के ड्राइवर और क्लीनर की भी मौत हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications