जयाप्रदा पर आजम खान के विवादित बयान को डिंपल यादव ने बताई 'छोटी सी बात'

Recommended Video

    Azam Khan के Jaya Prada पर विवादित बयान पर Dimple Yadav ने कही ये बड़ी बात | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए राजनीतिक पार्टियों के प्रचार का जोरों-शोरों से चल रहा है। राजनीतिक पार्टियां मतदाताओं को लुभाने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। जहां लोगों को लुभाने की कोशिश की जा रही है तो वहीं विरोधी पार्टियों के उम्मीदवारों पर कमेंट भी किए जा रहे हैं। अक्सर अपने विवादित बयानों की वजह से मीडिया में बने रहने वाले समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान ने भाजपा प्रत्याशी और नेता जया प्रदा को लेकर विवादित बयान दिया। अब समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने आजम खान के बयान का बचाव किया है।

    आजम खान का बचाव

    आजम खान का बचाव

    कन्नौज से सपा की प्रत्याशी और सांसद डिंपल यादव ने आजम खान के विवादित बयान पर उनका बचाव करते हुए इसे छोटी सी बात बताया है। डिंपल यादव ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ टिप्पणी ठीक नहीं है, लेकिन उस वक्त मीडिया कहां थी जब दयाशंकर सिंह ने बसपा मुखिया मायावती के खिलाफ अश्लील टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा कि इन सब छोटी-छोटी बातों में पड़ने की जरूरत नहीं है।

    अखिलेश ने भी किया बचाव

    अखिलेश ने भी किया बचाव

    डिंपल यादव से पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी आजम खान का बचाव किया था। अखिलेश ने कहा कि समाजवादी पार्टी को बार-बार महिला सम्मान पर सफाई देने की जरूरत नहीं है। आजम खान का एक शब्द पकड़कर चर्चा की जा रही है, जबकि पार्टी ने महिलाओं के लिए जो काम किए उसकी चर्चा कोई नहीं कर रहा।

    जया प्रदा पर आपत्तिजनक बयान

    जया प्रदा पर आपत्तिजनक बयान

    गौरतलब है कि रविवार को रामपुर में एक चुनावी जनसभा में सपा नेता आजम खान ने रामपुर से भाजपा की प्रत्याशी जयाप्रदा पर आपत्तिजनक बयान दिया था, हालांकि विवाद बढ़ता देख आजम खान अपने बयान से पलट गए और उन्होंने कहा कि मैंने अपने बयान में किसी का नाम नहीं लिया। अगर कोई साबित कर सकता है कि मैंने उसका नाम लिया है और किसी का अपमान किया है तो मैं चुनाव न हीं लडूंगा। आजम खान को उनके इस बयान पर उनके बेटे अब्दुल्ला, अखिलेश यादव और अब डिंपल यादव का साथ मिल चुका है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+